iQOO 11 5G: क्वालकॉम के सबसे फास्ट प्रोसेसर और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने अपने सबसे फास्ट और फ्लैगशिप फोन iQOO 11 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। आईकू 11 5G स्मार्टफोन को 144 हर्ट्ज डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस किया गया है। 6.78 इंच की 2K E6 एमोलेड डिस्प्ले और 120 वाट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर मिलता है। फोन के साथ 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...
iQOO 11 5G की हाईलाइट्स
प्रोसेसर- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 | 16GB+512GBडिस्प्ले -6.78 इंच (17.22 सेमी)रियर कैमरा- 50 एमपी + 13 एमपी + 8 एमपीसेल्फी कैमरा - 16 एमपीबैटरी- 5000 एमएएच, 120 वाट चार्जिंग

iQOO 11 5G की कीमत
iQOO 11 5G के 8GB + 256GB वेरियंट की कीमत 59,999 रुपये, और 16GB + 256GB वेरियंट की कीमत 64,999 रुपये है। साथ ही फोन के साथ कंपनी HDFC और ICICI बैंक कार्ड ऑफर में 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट देने वाली है, जिससे iQOO 11 5G के 8GB+256GB की कीमत 54,999 रुपये और 16GB+256GB की कीमत 59,999 रुपये हो जाती है। फोन को 13 जनवरी से अमेजन इंडिया और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा, हालांकि प्राइम यूजर्स को 12 जनवरी दोपहर 12 बजे से अर्ली एक्सेस मिल जाएगा।

iQOO 11 5G की स्पेसिफिकेशन
आईकू 11 5G के साथ 6.78 इंच की E6 एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले मिलती है, जिसमें रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज और रिजॉल्यूशन 2K है। डिस्प्ले के साथ LTPO 4.0, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, HDR10+, 1.07 बिलियन कलर्स, DCI-P3 कलर गैमोट, 1800 निट्स तक ब्राइटनेस और 1440Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट मिलता है।
फोन के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और 16 जीबी तक LPDDR5X रैम के साथ 512 जीबी तक की स्टोरेज सपोर्ट मिलता है। फोन एंड्रॉयड 13 आधारित फनटच ओएस कस्टम स्किन के साथ आता है। कंपनी इसके साथ तीन साल के एंड्रॉइड अपडेट देने वाली है।