Maxima कॉलिंग फीचर के साथ लाया नई स्मार्टवॉच, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलते हैं कई शानदार फीचर्स, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 13 Dec 2022 06:11 PM IST
सार

मैक्सिमा मैक्स प्रो हीरो के साथ 1.83 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है। वॉच के साथ 100 से अधिक वॉच फेसेस और 200 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स का सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Maxima Max Pro Hero Bluetooth calling smartwatch launched in India with SpO2 tracking price features specific
Maxima Max Pro Hero - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Maxima ने अपनी नई स्मार्टवॉच Maxima Max Pro Hero को भारत में लॉन्च कर दिया है। मैक्सिमा मैक्स प्रो हीरो स्मार्टवॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा दी गई है और इसके लिए एचडी माइक और एआई वॉयस असिस्टेंस का सपोर्ट दिया गया है। मैक्स प्रो हीरो स्मार्टवॉच के साथ 1.83 इंच की बड़ी डिस्प्ले और 100 से अधिक वॉच फेसेस का सपोर्ट मिलता है।

    मैक्सिमा मैक्स प्रो हीरो को तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, रोज गोल्ड और ग्रे में पेश किया गया है। वॉच की कीमत 1,999 रुपये है। स्मार्टवॉच को अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मैक्सिमा मैक्स प्रो हीरो के साथ 1.83 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले के साथ 600 निट्स की ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। वॉच के साथ 100 से अधिक वॉच फेसेस और 200 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स का सपोर्ट मिलता है। मैक्सिमा मैक्स प्रो हीरो के साथ आप फोन के कैमरे और म्यूजिक को भी कंट्रोल कर सकेंगे।

    ये भी पढ़ें: Recharge plans: सभी कंपनियों के डेली 3GB डाटा वाले प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई दूसरे बेनिफिट्स

    मैक्सिमा मैक्स प्रो हीरो स्मार्टवॉच के साथ इनबिल्ट गेम्स, हार्ट रेट, SpO2, स्लीप मॉनिटरिंग फीचर्स और एक्सक्लूसिव मैक्सिमा स्मार्टफिट एप का सपोर्ट मिलता है। वॉच के साथ एडवांस कॉलिंग सुविधा मिलती है, कंपनी का दावा है कि यूजर्स फोन को जैब में रखे हुए ही वॉच के साथ बिना किसी रुकावट के बात कर सकते हैं। वॉच के साथ कॉल को रिजेक्ट करने की सुविधा भी मिलती है।

    मैक्सिमा मैक्स प्रो हीरो स्मार्टवॉच के अतिरिक्त फीचर्स की बात करें तो इसके साथ सोशल मीडिया नोटिफिकेशन, ड्रिंकिंग अलर्ट, अलार्म, स्टॉपवॉच टाइमर, फीमेल हेल्थ और पीरियड ट्रैकर, डीएनडी/पावर सेवर आदि फीचर्स मिलते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें