Recharge plans: सभी कंपनियों के डेली 3GB डाटा वाले प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई दूसरे बेनिफिट्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 13 Dec 2022 12:29 PM IST
3GB Data Per Day Recharge Plans List Check Calling and Other Benefits From Airtel to JIO
Recharge plans - फोटो : सोशल मीडिया

    टेलीकॉम कंपनियों ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई सारे प्रीपेड प्लान उपलब्ध करा दिए हैं। इन प्लान्स में 1 जीबी डाटा से लेकर 3 जीबी डाटा प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉलिंग के प्लान भी मौजूद हैं। इन प्लान में आपको अधिक डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ कई सारे एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलते हैं। यदि आप भी किसी ऐसे ही भरपूर डाटा के साथ ओटीटी सब्सक्रिप्शन वाले प्लान की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको सभी कंपनियों के 3 जीबी डाटा वाले प्लान के बारे में बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं इन प्लान के बारे में...

    Airtel Recharge Plans
    Airtel Recharge Plans - फोटो : Airtel

    Airtel के डेली 3GB डाटा वाले प्लान

    एयरटेल के पास डेली 3 जीबी डाटा में एक ही प्लान आता है और इस प्लान की कीमत 699 रुपये है। 699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में आपको 56 दिन की वैलिडिटी के साथ 3 जीबी डाटा प्रतिदिन मिलता है। इस प्लान में 56 दिन के लिए ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। प्लान के अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें 56 दिन के लिए अमेजन प्राइम मोबाइल की मेंबरशिप मिलती है।

    साथ ही आपको इसी वैलिडिटी के साथ एयरटेल एक्सट्रीम मोबाइल का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। एयरटेल एक्सट्रीम के साथ सोनीलिव को भी एड किया जा सकता है। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म को एयरटेल एप की मदद से देखा जा सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं इस प्लान में आपको विंक म्यूजिक एप पर फ्री गाने सुनने की सुविधा और फ्री हैलो ट्यून्स का लाभ भी मिलता है। प्लान के साथ फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है।

    Reliance jio
    Reliance jio - फोटो : अमर उजाला

    जियो के डेली 3GB डाटा वाले प्लान

    जियो के पास प्रतिदिन 3 जीबी डाटा वाले दो रिचार्ज प्लान है। इन प्लान की कीमत 1,199 रुपये और 419 रुपये है। 1,199 रुपये वाले प्लान के साथ 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान के साथ 3 जीबी डाटा प्रतिदिन, सभी नेटवर्क पर अनिलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है।

    वहीं 419 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 3 जीबी डाटा प्रतिदिन, सभी नेटवर्क पर अनिलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। जियो के पास एक और प्लान 4,119 रुपये का है। इसमें 365 दिनों तक हर रोज 3 जीबी डाटा के साथ हर रोज 100 मिलेंगे। इसके अलावा इस प्लान में जियो सिनेमा, जियो टीवी, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें