ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Maxima Max Pro X6 भारत में लॉन्च, कीमत 5 हजार रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 02 Nov 2021 05:39 PM IST
Maxima launches Max Pro X6 in India with with Bluetooth calling feature
Maxima Max Pro X6 - फोटो : amarujala

    Maxima ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Maxima Max Pro X6 को लॉन्च कर दिया है। Maxima Max Pro X6 एक मेटालिक केस वाली स्मार्टवॉच है जिसका लुक प्रीमियम सेरेमिक वाली है। मैक्सिमा की इस स्मार्टवॉच में कई तरह के फिटनेस ट्रैकर दिए गए हैं। Maxima Max Pro X6 में 1.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है जिसकी ब्राइटनेस 400 निट्स दी गई है। Maxima Max Pro X6 की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है, हालांकि यह कीमत सीमित समय के लिए है। वॉच को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

    Maxima Max Pro X6 की स्पेसिफिकेशन

    मैक्सिमा की इस वॉच में 1.7 इंच की एचडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 400 निट्स है। ऐसे में कड़ी धूप में भी आपको परेशानी नहीं होगी। इस वॉच की सबसे खास बात यह है कि इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग दी गई है जिसकी मदद से आप फोन पर बात कर सकते हैं। Maxima Max Pro X6 में आपको इनबिल्ट माइक और एचडी स्पीकर भी मिलता है।

    Maxima Max Pro X6 में Realtek का प्रोसेसर है। इस वॉच के साथ स्लीप ट्रैकिंग के अलावा ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर मिलता है। वॉच को Da Fit एप के साथ कनेक्ट किया जा सकेगा। कंपनी के दावे के मुताबिक वॉच को नियमित तौर पर सॉफ्टवेयर अपडेट दिया जाएगा। कंपनी ने कस्टमर सर्विस के लिए एक टॉल फ्री नंबर भी जारी किया है। इसके अलावा यदि Maxima Max Pro X6 के साथ आपको कोई दिक्कत होती है तो कंपनी वॉट को घर से ले जाकर रिपेयर करेगी और फिर आपके पास वॉच पहुंचाई जाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें