मार्क जकरबर्ग को पसंद नहीं आया Apple Vision Pro, कहा- हमारा हेडसेट सस्ता और बढ़िया है
टिम कुक ने Apple Vision Pro को लेकर कहा है कि इसमें बेस्ट डिस्प्ले है और पावरफुल M2 प्रोसेसर है। इसी कारण हेडसेट की कीमत अधिक है। बता दें कि Apple Vision Pro की कीमत 3,499 डॉलर यानी करीब 2,88,651 रुपये है।

विस्तार
एपल ने हाल ही में अपने नए वर्चुअल रियलिटी हेडसेट Apple Vision Pro को लॉन्च किया है जिसकी कीमत आईफोन के टॉप मॉडल से भी अधिक है। Meta के को-फाउंडर मार्क जकरबर्ग ने एपल के Apple Vision Pro हेडसेट का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि मेटा का हेडसेट Quest सस्ता और बढ़िया है। इसकी पहुंच अधिक-से-अधिक लोगों तक हो सकती है।
मार्क जकरबर्ग ने ऑफिस की एक मीटिंग में कहा कि Apple Vision Pro को लेकर एपल जो प्रमोशनल वीडियो दिखा रहा है, वैसा वास्तव में संभव नहीं है। जकरबर्ग ने Apple Vision Pro की टेक्नोलॉजी को लेकर भी बात की और कहा कि इसमें मेटल डिजाइन मिलती है, जबकि अधिकतर VR/AR हेडसेट प्लास्टिक बॉडी के साथ आते हैं।
Vision Pro को लेकर जकरबर्ग ने कहा कि इसमें इन-बिल्ट बैटरी नहीं है। एपल ने ऐसा इसे हल्का बनाने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के लिए गई गुना अधिक पैसे लिए जा रहे हैं।
दरअसल Apple Vision Pro के साथ मेटावर्स में एपल की एंट्री से जकरबर्ग भी डरे हुए हैं, क्योंकि मेटावर्स और AR/VR हेडसेट की एक अलग दुनिया है। एपल की तरह ही मेटा ने भी अपने हेडसेट को गेमिंग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। उन्होंने Apple Vision Pro को सिर्फ एक लग्जरी प्रोडक्ट कहा है।
टिम कुक ने Apple Vision Pro को लेकर कहा है कि इसमें बेस्ट डिस्प्ले है और पावरफुल M2 प्रोसेसर है। इसी कारण हेडसेट की कीमत अधिक है। बता दें कि Apple Vision Pro की कीमत 3,499 डॉलर यानी करीब 2,88,651 रुपये है।
- Jio New Plans: जियो ने एक साथ लॉन्च किए पांच नए प्री-पेड प्लान, JioSaavn Pro का मिलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन
- Meta AI: व्हाट्सएप और मैसेंजर एप में मिलेगा एआई का सपोर्ट, मार्क जकरबर्ग ने की घोषणा
- AI Regulation: AI से नौकरियों को कोई खतरा नहीं, जल्द करेंगे रेगुलेट, केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान
- ChatGPT: भारत के तकनीकी इकोसिस्टम को नई ऊंचाई पर ले जा सकता है AI, सैम अल्टमैन से मुलाकात के बाद पीएम मोदी