Jio New Plans: जियो ने एक साथ लॉन्च किए पांच नए प्री-पेड प्लान, JioSaavn Pro का मिलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 09 Jun 2023 02:21 PM IST
विज्ञापन
Jio New Prepaid Plans: Jio Introduced Exciting Plans with Jio Saavn Pro Subscription for Music Lovers
JioSaavn Pro Plan - फोटो : अमर उजाला

    रिलायंस जियो ने लंबे समय बाद एक साथ कई सारे प्री-प्लान पेश किए हैं। जियो के इन प्लान की खासियत ये है कि इनके साथ JioSaavn Pro का सब्सक्रिप्शन मिलता है। वैसे जियो के अन्य प्लान के साथ JioSaavn की मेंबरशिप मिलती है लेकिन नए प्लान के साथ प्रो वर्जन का एक्सेस मिल रहा है। JioSaavn Pro के सब्सक्रिप्शन वाले प्लान 28, 56 और 84 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। आइए जानते हैं Jio के इन नए प्लान के फायदे के बारे में...

    JioSaavn
    JioSaavn - फोटो : amarujala

    JioSaavn Pro कैटेगरी के पहले प्लान की कीमत 269 रुपये है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड मैसेजिंग मिलेगी और हर रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में JioSaavn Pro का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा।

    Jio
    Jio - फोटो : jio.com

    दूसरा प्लान 529 रुपये और तीसरा प्लान 739 रुपये का है। इन दोनों प्लान में भी 269 रुपये के प्लान वाली सुविधाएं ही मिलेंगी, लेकिन इनकी वैधता अलग-अलग होगी। 529 रुपये वाले प्लान के साथ 56 दिनों की और 739 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलेगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें