किसी भी हेलमेट को ऐसे बनाएं स्मार्ट, मैप का भी मिलेगा लाइव अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 30 Jun 2023 04:23 PM IST
सार

वैसे तो बाजार में कई सारे हेलमेट हेडफोन हैं, लेकिन MapmyIndia ने जो हेलमेट के लिए हेडफोन पेश किया है वह थोड़ा अलग है। इन दोनों के नाम MapmyIndia Navisor और NavAudio हैं। आइए रिव्यू में जानते हैं कि MapmyIndia Navisor और NavAudio कितने काम के हैं।

MapmyIndia Smart Helmet Navisor and NavAudio review in hindi
MapmyIndia Navisor और NavAudio - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आजकल हर एक चीज स्मार्ट होती जा रही हैं। मोबाइल से लेकर चश्मा तक स्मार्ट है तो हेलमेट भी स्मार्ट होना चाहिए। सबसे अधिक समस्या दिक्कत बाइक चलाते समय कॉल आने पर होती है। अब इसके लिए मार्केट में कई सारे ऐसे वायरलेस हेडफोन आ गए हैं जिन्हें आप अपने हेलमेट में इंस्टॉल कर सकते हैं और बाइक चलाते हुए आराम से कॉल रिसीव और रिजेक्ट कर सकते हैं। वैसे तो बाजार में कई सारे हेलमेट हेडफोन हैं, लेकिन MapmyIndia ने जो हेलमेट के लिए हेडफोन पेश किया है वह थोड़ा अलग है। इन दोनों के नाम MapmyIndia Navisor और NavAudio हैं। आइए रिव्यू में जानते हैं कि MapmyIndia Navisor और NavAudio कितने काम के हैं।

    किसी भी हेलमेट को ऐसे बनाएं स्मार्ट, मैप का भी मिलेगा लाइव अपडेट

    MapmyIndia Navisor और NavAudio में क्या है खास?

    Navisor विजुअल नेविगेशन के लिए पेश किया है। इसमें एलईडी लाइड दी गई है। इसके साथ आपको बटन भी मिलते हैं जिनकी मदद से आप अपनी जरूरत के हिसाब से लाइट के कलर्स और ब्राइटनेस को बदल सकते हैं। NavAudio की बात करें तो यह एक वायरलेस हेडफोन है जिसे आप स्टीकर की मदद से अपने हेलमेट में इंस्टॉल कर सकते हैं और फोन से कनेक्ट कर सकते हैं।

    किसी भी हेलमेट को ऐसे बनाएं स्मार्ट, मैप का भी मिलेगा लाइव अपडेट

    इन दोनों के साथ ब्लूटूथ 5.0 मिलता है और चार्जिंग के लिए अलग से पोर्ट दिए गए हैं। ने लाइफ करीब 12 घंटे की है। ये दोनों प्रोडक्ट वॉटरप्रूफ हैं और दोनों प्रोडक्ट मैपमायइंडिया के एप के साथ काम करते हैं यानी यदि आप इन्हें बिना इस एप के इस्तेमाल करते हैं तो आपको सभी फीचर्स नहीं मिलेंगे।

    किसी भी हेलमेट को ऐसे बनाएं स्मार्ट, मैप का भी मिलेगा लाइव अपडेट

    MapmyIndia Navisor और NavAudio में कितने काम के हैं?

    Navisor और NavAudio हेलमेट एक्सेसीरीज हैं। Navisor को आप हेलमेट के बाहरी हिस्से में चिपका सकते हैं। यह हमेशा के लिए इंस्टॉल होगा। इसके साथ ऑटो ब्राइटनेस मिलती है। Navisor की मदद से ही सामने वाले ड्राइवर या बाइकर को पता चल जाएगा कि आप टर्न लेने वाले हैं। इसकी लाइट रेड और ब्लू कलर की जलती है।

    किसी भी हेलमेट को ऐसे बनाएं स्मार्ट, मैप का भी मिलेगा लाइव अपडेट

    NavAudio के साथ आपको न्वाइज कैंसिलेशन भी मिलता है तो बाइक राइड करते हुए भी आपको बात करने में परेशानी नहीं होती है। इसके अलावा इसमें वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलता है। NavAudio की सबसे खास बात यह है कि यह कॉल को ऑटोमेटिक रिसीव करता है यानी यदि 6 बार कॉल रिंग होती है तो यह खुद ही रिसीव कर लेगा।

    किसी भी हेलमेट को ऐसे बनाएं स्मार्ट, मैप का भी मिलेगा लाइव अपडेट

    वैसे इसमें बटन भी दिए गए हैं। नैवऑडियो को एक साथ दो फोन के साथ पेयर किया जा सकता है। इसके साथ पावर, वॉल्यूम और ट्रैक बदलने के लिए बटन मिलते हैं। MapmyIndia के मैप के साथ इसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस शानदार है। आवाज क्लियर आती है और इसका सेटअप भी आसान है।

    किसी भी हेलमेट को ऐसे बनाएं स्मार्ट, मैप का भी मिलेगा लाइव अपडेट

    अब बात MapmyIndia Navisor की करें तो इसकी कोई खास जरूरत नहीं है लेकिन यदि आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो लोग आपको नोटिस जरूर करेंगे। यूटर्न या ट्रैक चेंज के दौरान इसकी जरूरत समझ आती है। इसकी लाइट की ब्राइटनेस अच्छी-खासी है और दूर से भी नोटिस किया जा सकेगा। इसकी बैटरी लाइफ 12 घंटे तक की है। इसे भी मैपमायइंडिया के एप से पेयर करना होगा। कुल मिलाकर कहें तो यह एक सेफ्टी प्रोडक्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें