सिर्फ 3,999 रुपये में खरीदें यह मेड इन इंडिया 4G मोबाइल

अगर आपको भी एक सस्ते 4 जी स्मार्टफोन की तलाश है तो यह खबर आपके काम की है। घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनी मैफे ने एक नया और किफायती AIR स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस 4जी फोन की कीमत सिर्फ 3,999 रुपये है।
मैफे एआईआर की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 4 इंच की डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 1.3 Ghz का क्वॉडकोर स्प्रीडट्रम का प्रोसेसर और 2000 एमएएच की बैटरी है।
ये भी पढ़ेंः बिना इंटरनेट एंड्रॉयड मोबाइल में ऐसे डाउनलोड करें App
बता दें कि इससे पहले कंपनी ने Shine M810 लॉन्च किया था जिसकी कीमत सिर्फ 4,599 रुपये है। इस फोन में 5 इंच की FWVGA डिस्प्ले, 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 5MP का रियर और 2MP का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी दी गई है। फोन में 2800mAh की बैटरी है। इसके अलावा फोन में GPS, Bluetooth, Wi-Fi, proximity sensor और FM radio जैसे फीचर दिए गए हैं। फोन की कीमत 4,599 रुपये है। फोन को ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है