इस कंपनी ने बनाया ब्रेसलेट जैसा हेडफोन, कीमत 1,94,400 रुपये
विज्ञापन

अब तक वायर और वायरलेस हेडफोन यूज कर रहे हैं, लेकिन Luzli नाम की कंपनी ने घड़ी की बेल्ट (ब्रेसलेट) की तरह मुड़ने वाला हेडफोन लॉन्च किया है। इस हेडफोन को घड़ी की तरह मोड़कर पैकेट या बैग में आसानी से रखा जा सकता है। इस फोन का नाम रोलर एमके01 (Roller MK01) है।
ब्रेसलेट वाले हेडफोन की खासियत

इस अनोखे हेडफोन के ब्रेसलेट को तैयार करने के लिए स्टेनलेस स्टील और एल्यूमिनियम का इस्तेमाल किया गया है। इस हेडफोन को बनाने वाली कंपनी Luzli के मुताबिक Roller MK01 को 22 अलग-अलग स्टेनलेस स्टील स्प्रिंग की मदद से तैयार किया गया है ताकि इसे ब्रेसलेट की तरह मोड़ा जा सके।
विज्ञापन
इस हेडफोन के साथ इयरपैड, क्लिनिंग क्लॉथ और एक 3.5एमएम केबल जैसी एसेसरीज भी दी गई हैं। स्विटजरलैंड में बनने वाले इस खास हेडफोन की कीमत $3,000 यानी करीब 1,94,400 रुपये है। इसके साथ स्विस वॉच भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन