मेजू ने लॉन्च किया सस्ता 4G स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 03 Jul 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
Meizu A5 launched in China, Know price and specifiactions
Meizu A5

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मेजू ने ए सीरीज का नया 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किया है। मेजू के इस A5' फोन की सबसे बड़ी खासियत कम कीमत में 4जी सपोर्ट है। फोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि यह फोन अभी केवल चीन में लॉन्च हुआ है। जल्द ही इसे दूसरे देशों में लॉन्च किया जा सकता है।

    मेजू ए5 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Meizu A5
    Meizu A5

    फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें Flyme OS बेस्ड एंड्रॉयड, 5 इंच की एचडी डिस्प्ले (720x1280 पिक्सल), 1.3GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक MT6737 प्रोसेसर, माली-T720 जीपीयू है। फोन में 2GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज दिया गया है जिसे 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है। साथ में डुअल एलईडी फ्लैश लाइट भी है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 3060mAh की बैटरी और 4G VoLTE सपोर्ट दिया गया है। Meizu A5 ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर कलर वेरियंट में बाजार में उपलब्ध होगा। फोन की कीमत CNY 699 यानी करी 6,600 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें