GST Impact: आईफोन, आसूस के बाद पैनासोनिक के फोन हुए सस्ते

1 जुलाई से गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) लागू होने के बाद से ही बाजार में तहलता मचा हुआ है। एक के बाद एक कंपनियां स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती कर रही हैं। पहले आईफोन की कीमतों में कमी हुई, उसके बाद आसूस के स्मार्टफोन सस्ते हुए और अब खबर है कि पैनासोनिक के कई स्मार्टफोन भी सस्ते हुए हैं। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

सबसे पहले एलुगा आई2 की बात करें तो यह 6,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। पहले इसकी कीमत 7,290 रुपये थी। इस फोन में 1 जीबी रैम और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इस फोन का 2 जीबी रैम वाला वेरियंट 7,290 रुपये में बिक रहा है।

पैनासोनिक पी88 को कटौती के साथ 8,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। पहले इसकी कीमच 9,290 रुपये थी। इस फोन में 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज और 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।