Logitech MK235 कीबोर्ड रिव्यू: वायरलेस कीबोर्ड और माउस का फुल पैसा वसूल पैक

Trainee Trainee
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाTrainee Trainee
Fri, 30 Nov 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
Logitech MK235 Wireless Keyboard and Mouse Combo Pack review in Hindi
Logitech MK235 Wireless Keyboard

    लॉजीटेक ने हाल ही में भारत में अपना नया वायरलेस कीबोर्ड एमके235 को वायरलेस माउस के साथ पेश किया है। इस कीबोर्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें मंगल और कुर्तीदेव दोनों हिन्दी फॉन्ट दिया गया है। इसके अलावा यह कीबोर्ड वायरलेस है जो कि 10 मीटर की दूरी से भी बखूबी बिना किसी परेशानी के काम करता है। इस कीबोर्ड कीमत 1,599 रुपये है और इसे आप अमेजॉन से खरीद सकते हैं। यहां आपको बता दें कि इस कीमत में ही आपको वायरलेस माउस और यूएसबी कनेक्टर (नैनो रिसीवर) भी मिलता है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नही हैं। MK235 मल्टिलिंगुअल कीबोर्ड को हमने एक सप्ताह तक इस्तेमाल किया है तो आइए रिव्यू में जानते हैं कि आखिर कैसा है यह कीबोर्ड और कहीं आपको यह महंगा तो नहीं पड़ने वाला है।

    Logitech MK235 कीबोर्ड रिव्यू: वायरलेस कीबोर्ड और माउस का फुल पैसा वसूल पैक

    MK235 कीबोर्ड की स्पेसिफिकेशन

    इस कीबोर्ड की लंबाई 17.15 इंच और चौड़ाई 5.41 है जो कि इस्तेमाल करने के लिहाज से बढ़िया है। कंपनी ने इसमें कुल 100 कीज दिए हैं। इसमें आपको अलग से न्यूमेरिक कीज भी मिलती हैं ऐसे आपको यह पसंद आएगा। कंपनी के दावा है कि यह कीबोर्ड 10 मीटर की दूरी से भी काम करेगा। लॉजीटेक के इस दावे की हमने रिव्यू के दौरान जांच भी की। हमारी जांच में कंपनी ने इस कीबोर्ड की वायरलेस रेंज का दावा सच निकला। ऐसे में आप इस कीबोर्ड का इस्तेमाल किसी इवेंट में बड़ी डिस्प्ले के साथ भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    Logitech MK235 कीबोर्ड रिव्यू: वायरलेस कीबोर्ड और माउस का फुल पैसा वसूल पैक

    इसके साथ आपको 3 साल की वारंटी मिल रही है। साथ ही कंपनी का दावा है कि कीज पर प्रिंट हुए अक्षर और अंक जल्दी मिटेंगे नहीं। कीबोर्ड के साथ आपको माउस और नैनो यूएसबी रिसीवर मिलता है और साथ में मिलती हैं तीन बैटरीज जिनमें से दो कीबोर्ड के लिए और एक माउस के लिए है। माउस की साइज 3.85 इंच है। कंपनी का दावा है कि यह कीबोर्ड 128 बिट वायरलेस एडवांस्ड इनक्रिप्शन स्टैंडर्ड (AES) से लैस है और ऐसे में इसके हैक होने की संभावना कम है। बैटरी को लेकर कंपनी ने 1 साल के बैकअप का दावा किया है और खास बात यह है कि आपको इस बैटरी को चार्ज करने की भी जरूरत नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Logitech MK235 कीबोर्ड रिव्यू: वायरलेस कीबोर्ड और माउस का फुल पैसा वसूल पैक

    MK235 कीबोर्ड की परफॉर्मेंस

    जहां तक MK235 कीबोर्ड, माउस और इसके साथ मिलने वाले नैनो रिसीवर के परफॉर्मेंस का सवाल यह है तो ये तीनों प्रोडक्ट्स आपको पसंद आएंगे, क्योंकि एक सप्ताह तक इस्तेमाल करने में हमें कोई समस्या नहीं आई। कीबोर्ड में दिए गए कीज सही तरीके से काम करते हैं। इनमें अटकने जैसी कोई समस्या रिव्यू के दौरान नहीं आई। वैसे तो इस कीबोर्ड में 100 ही कीज हैं, लेकिन अन्य कीज को एक ही कीज में दिया गया है। ऐसे में यह मल्टिकीज कीबोर्ड आपको बेहतरीन अनुभव देगा। इस कीबोर्ड में आपको कुछ शॉर्टकट कीज भी मिलती हैं जिनकी मदद से आप किसी भी वक्त डेस्कटॉप/होम, कैलकुलेटर, सर्च बार आदि को ओपन कर सकते हैं, वह भी सिर्फ एक क्लिक पर।

    Logitech MK235 कीबोर्ड रिव्यू: वायरलेस कीबोर्ड और माउस का फुल पैसा वसूल पैक

    इसके अलावा इस कीबोर्ड की मदद से आप क्रुतिदेव और मंगल (यूनिकोड) दोनों प्रकार की हिन्दी टाइप कर सकते हैं, हालांकि कीबोर्ड की कीज पर जो हिन्दी फॉण्ट प्रिंट की गई है, वह क्रुतिदेव है। वहीं यदि आप नोटपैड में टाइप कर रहे हैं तो आप सिर्फ यूनिकोड और अंग्रेजी में टाइप कर पाएंगे लेकिन यदि आप एमएसवर्ड में टाइपिंग करते हैं तो आप क्रुतिदेव (रेमिंगटन), यूनिकोड के साथ-साथ अंग्रेजी में भी टाइप कर पाएंगे। कीबोर्ड की मजबूती भी शानदार है और बिल्ट क्वालिटी भी बढ़िया है।

    Logitech MK235 कीबोर्ड रिव्यू: वायरलेस कीबोर्ड और माउस का फुल पैसा वसूल पैक

    माउस भी इस्तेमाल करने के दौरान हाथ में सही तरीके से फिट होता है, हालांकि कीबोर्ड की कीज में यदि थोड़ा-सा ऊभार मिलता तो सोने पे सुहागा हो जाता। कीबोर्ड और माउस का रेंज बढ़िया है और आप इसे दूर बैठकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कुल मिलाकर कहें तो लॉजीटेक ने MK235 कीबोर्ड के रूप में एक बढ़िया प्रोडक्ट बाजार में उतारा है। कीबोर्ड का यह कॉम्बो पैक आपको निराश नहीं करेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें