Logitech G Pro वायरलेस माउस की बिक्री भारत में शुरू, कीमत 10995 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 16 Aug 2021 05:53 PM IST
सार

Logitech G Pro वायरलेस माउस की कीमत 10,995 रुपये रखी गई है और इसे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। यह सिर्फ ब्लैक कलर में ही मिलेगा। इसके साथ फिलहाल 600 रुपये की छूट मिल रही है।

विज्ञापन
Logitech G Pro Wireless Lightweight Gaming Mouse With Hero 25K Sensor Launched in India
Logitech G Pro - फोटो : AMAZON

    विस्तार

    लॉजिटेक का नया वायरलेस माउस Logitech G Pro भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। Logitech G Pro एक गेमिंग वायरलेस माउस है जिसे अब आप अमेजन इंडिया से खरीद सकते हैं। यह पहले लॉन्च हुए Logitech G Pro वायर माउस का अपग्रेडेड वर्जन है।

    यह ambidextrous डिजाइन के साथ आता है। Logitech G Pro एक हल्का गेमिंग माउस है जो कि कंपनी के Hero 25K सेंसर के साथ आता है। यह सेंसर सटीकता के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यह सेंसर PMW3366 सेंसर के मुकाबले 10 गुना कम बैटरी खपत करता है।

    विज्ञापन

    Logitech G Pro की कीमत

    Logitech G Pro वायरलेस माउस की कीमत 10,995 रुपये रखी गई है और इसे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। यह सिर्फ ब्लैक कलर में ही मिलेगा। इसके साथ फिलहाल 600 रुपये की छूट मिल रही है। बता दें इस माउस को 2018 में अमेरिका में 129 डॉलर यानी करीब 9,400 रुपये में लॉन्च किया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Logitech G Pro माउस के फीचर्स

    Logitech G Pro वायरलेस माउस का वजन महज 80 ग्राम है और इसमें Hero 25K सेंसर है जिसका रिजॉल्यूशन (DPI) रेंज 100 से 25,600 DPI के बीच है। इसके साथ जीरो स्मूथिंग और 400 IPS की अधिकतम ट्रैकिंग स्पीड मिलती है। इसके साथ विंडोज 7 या इससे ऊपर के वर्जन, macOS 10.11 या बाद के वर्जन और Chrome OS डिवाइस का सपोर्ट है।

    इस माउस की बैटरी लाइफ को लेकर 48 घंटे का दावा किया गया है, हालांकि दावा बैकलाइट के साथ है, जबकि बिना RGB लाइट इसकी लाइट 60 घंटे की है। इसमें वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। इसमें एक बटन भी दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें