Linksys ने भारत में लॉन्च किया WiFi 5 राउटर, 10 डिवाइस पर एक साथ मिलेगी 1.2Gbps की स्पीड

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 11 Nov 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Linksys India Launches the New Budget Friendly E5600 Wifi 5 Router
Linksys WiFi 5 Router - फोटो : Amar Ujala

    Linksys ने भारतीय बाजार अपना नया वाई-फाई 5 राउटर लॉन्च किया है जिसका मॉडल नंबर E5600 (AC1200) है। E5600 (AC1200) WiFi 5 राउटर एक बजट राउटर है। कंपनी का दावा है कि यह राउटर 1,000 स्क्वायर फीट में 10 डिवाइस को एक साथ 1.2Gbps तक की स्पीड दे सकता है।

    Linksys के इस राउटर में कई सिक्योरिटी फीचर्स हैं जिनमें पैरेंटल कंट्रोल और सेपरेट गेस्ट एक्सेस शामिल हैं। सेपरेट गेस्ट फीचर कुछ चुनिंदा गेस्ट को वाई-फाई का एक्सेस मिलेगा। इस राउटर में 128 एमबी फ्लैश और 128 एमबी रैम दी गई है। इसमें एक वैन और चार लैन पोर्ट दिए गए हैं। E5600 WiFi 5 की कीमत 4,999 रुपये है और इसे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    नए राउटर की लॉन्चिंग पर Linksys इंडिया के मैनेजर कार्तिक बख्शी ने कहा, 'वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लासेज ने भारत में नेटवर्किंग को एक नए आयाम पर पहुंचाया है। यूजर्स हाई स्पीड बैंडविद्थ और हाई-क्वालिटी राउटर के लिए खर्च करने लगे हैं। ऐसे में हमने लोगों की जरूरतों को देखते हुए बजट में यह नया राउटर पेश किया है।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें