Apple ने लॉन्च किए MacBook Pro, MacBook Air, Mac Mini, शुरुआती कीमत 64,900 रुपये
Mac Mini की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये हैबैटरी को लेकर 20 घंटे का दावामिलेगी 8 जीबी तक की यूनिफाइड मेमोरी

विस्तार
Apple ने अपने लोकप्रिय MacBook Pro, MacBook Air और Mac Mini का अपग्रेडेड वर्जन बाजार में उतार दिया है। खास बात यह है कि तीनों मैकबुक MacBook Pro, MacBook Air और Mac Mini में एपल ने अपने इनहाउस Apple M1 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। Apple ने इस साल की शुरुआत में ही कहा था कि उसके आने वाले मैकबुक में इंटेल की जगह ARM आधारित अपने चिपसेट का इस्तेमाल करेगी। बता दें कि पिछले 15 सालों से एपल के MacBook में इंटेल X86 प्रोसेसर का इस्तेमाल हो रहा है। एपल ने अपने नए प्रोसेसर को Apple M1 नाम दिया है जो कि आठ कोर पर काम करता है। इसमें कस्टम जीपीयू, इमेज सिग्नल प्रोसेसर, सिक्योर इनक्लेव और न्यूरल इंजन दिया गया है। Apple M1 को 5 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है।
MacBook Pro, MacBook Air और Mac Mini की भारत में कीमत
13 इंच वाले MacBook Pro की शुरुआती कीमत 1,22,900 रुपये है। इस कीमत में 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी, वहीं 512 जीबी स्टोरेज वेरिटयंट की कीमत 1,42,900 रुपये है। दोनों वेरियंट में 8 जीबी की यूनिफाइड मेमोरी मिलेगी। इस मैकबुक को सॉलिड सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। नए MacBook Air के 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 92,900 रुपये और 512 जीबी मॉडल की कीमत 1,17,900 रुपये है। इसे सिल्वर, स्पेस ग्रे और गोल्ड कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। Mac Mini के 256 जीबी मॉडल की कीमत 64,900 रुपये और 512 जीबी वर्जन की कीमत 84,900 रुपये है।

MacBook Air की स्पेसिफिकेशन
एपल के मुताबिक MacBook Air दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला 13 इंच का नोटबुक है। नए मैकबुक में 3.5X फास्टर सीपीयू, 5X फास्टर ग्राफिक्स और 9X फास्टर मशीन लर्निंग मिलेगी। नए मैकबुक को लेकर दावा है कि यह बाजार में मौजूद तमाम पीसी से 98 गुना तेज है। इसमें फैन नहीं दिया गया है। इसकी बैटीर को लेकर 15 घंटे वायरलेस वेब सर्फिंग का दावा किया गया है।

MacBook Pro 13 इंच की स्पेसिफिकेशन
13 इंच वाला MacBook Pro पहले के मुकाबले 2.8X फास्टर, ग्राफिक्स में 5X फास्टर और मशीन लर्निंग में 11X फास्टर है। कंपनी के मुताबिक यह दुनिया का सबसे तेज नोटबुक है। इसमें एक्टिव कूलिंग भी दी गई है। इसकी बैटरी को लेकर 20 घंटे तक का दावा किया गया है। ऐसे में किसी मैक में यह अब तक की सबसे अधिक बैटरी लाइफ है। इसमें स्टूडियो क्वालिटी माइक है जो कि वीडियो कॉल और ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए परफेक्ट है। इसका कैमरा लो लाइट में भी बेहतर परफॉर्मेंस देगा। इसमें दो थंडरवोल्ट पोर्ट हैं जो USB 4 को सपोर्ट करते हैं। इसकी डिस्प्ले में 6के रिजॉल्यूशन पर भी XDR का सपोर्ट है।
Mac Mini की स्पेसिफिकेशन
Mac Mini सीपीयू के मामले में 3X तेज है, जबकि ग्राफिक्स के मामले में इसका परफॉर्मेंस 6X अधिक है। मैक मिनी की डिस्प्ले में भी 6के रिजॉल्यूशन पर भी XDR का सपोर्ट है। इसमें वाई-फाई 6 दिया गया है।