Honor 10X Lite स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगा चार कैमरों का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 11 Nov 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
Honor 10X Lite launched With Quad Rear Cameras Hole-Punch Display Price Specifications
Honor 10X Lite - फोटो : Amar Ujala

    हुवावे के सब-ब्रांड ऑनर ने अपने नए स्मार्टफोन Honor 10X Lite को लॉन्च कर दिया है। यह फोन इसी साल अप्रैल में लॉन्च लॉन्च हुए Honor 9X Lite का अपग्रेडेड वर्जन है। Honor 10X Lite में पंचहोल डिस्प्ले दी गई है और यह फोन चार कैमरे से लैस है।

    Honor 10X Lite की कीमत

    Honor 10X Lite की कीमत 229.90 यूरो यानी करीब 20,200 रुपये है। फोन को इमरैल्ड ग्रीन, आइसलैंडिक फ्रोस्ट और मिडनाइट ब्लैक वेरियंट में मिलेगा। फोन को फिलहाल रूस, फ्रांस और जर्मनी के बाजार में उपलब्ध कराया गया है। भारत में इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

    विज्ञापन

    Honor 10X Lite की स्पेसिफिकेशन

    Honor 10X Lite में एंड्रॉयड 10 आधारित Honor MagicUI 3.1 मिलेगा। फोन के साथ गूगल प्ले-स्टोर और गूगल एप्स नहीं मिलेंगे। इसके अलावा फोन में 6.67 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में किरिन 710A प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Honor 10X Lite का कैमरा

    अब जहां तक कैमरे का सवाल है तो Honor 10X Lite में चार रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का मिलेगा। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर होगा। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का पंचहोल कैमरा मिलेगा।

    Honor 10X Lite की बैटरी

    Honor 10X Lite की बैटरी में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 22.5W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन में ब्लूटूथ 5.1, 2.4GHz वाई-फाई, LTE, टाईप-सी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें