भारतीय मौजूदा बाजार पर LG की नजर, लॉन्च कर सकती है सस्ते स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 10 Jul 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
LG TO LAUNCH BUDGET SMARTPHONES IN INDIA ALL PHONE WILL MADE IN INDIA
LG Velvet FOR DEMO

    भारत-चीन सीमा विवाद के बाद देश में चाइनीज कंपनियों का बहिष्कार हो रहा है। लोग अपने स्मार्ट टीवी को तोड़कर विरोध जता रहे हैं। चीन के विरोध का फायदा इस वक्त सैमसंग, नोकिया और नॉन चाइनीज कंपनियों को हो रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण कोरिया की कंपनी LG मौके को देखते हुए भारत में सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में लगी है।

    ईटी को दिए एक इंटरव्यू में एलजी मोबाइल कंम्यूनिकेशन के हेड अद्वैत्य वैद्य ने कहा कि पिछले दो महीने में कंपनी के स्मार्टफोन की बिक्री में 9-10 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। लोगों की इस मांग को देखते हुए कंपनी छह नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयार कर रही है। इन फोन की कीमतें बजट से लेकर प्रीमियम तक होंगी। संक्रमण के कारण लोग फोन के लिए 15 हजार रुपये से अधिक खर्च नहीं करना चाह रहे हैं।

    विज्ञापन

    यहां गौर करने वाली बात यह है कि माइक्रोमैक्स और लावा जैसी भारतीय कंपनियां चाहकर भी 15 हजार रुपये तक की रेंज में शाओमी, वीवो, ओप्पो और रियलमी जैसे स्मार्टफोन लॉन्च नहीं कर सकती हैं, क्योंकि इन कंपनियों की निर्भरता भी चीन पर ही है। माइक्रोमैक्स चीन की कंपनी कूलपैड के फोन को भारत में अपने ब्रांड से बेचती थी, लेकिन बाद में कूलपैड खुद ही भारत में अपने फोन लेकर आ गई।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वैद्य ने बताया कि LG दीवाली जैसे त्योहार के मौके पर अपने फोन लॉन्च करने की तैयारी में है ताकि त्योहारी सेल का फायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि अगस्त तक हमारे पास 10 हजार फोन प्रोडक्शन की क्षमता होगी लेकिन दीवाली तक इसके 12 हजार तक पहुंचने की संभावना है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें