LG Stylo 6 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगा स्टाइलश पेन का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 20 May 2020 01:48 PM IST
सार

LG Stylo 6 में हैं तीन रियर कैमरेस्टाइलिश पेन का भी है सपोर्ट6.8 इंच की फुल एचडी प्लस फुल विजन डिस्प्ले से लैस

LG Stylo 6 Launched in US With 6.8 Inch FHD plus Display and Stylus Pen know Price, Specifications
LG Stylo 6 - फोटो : LG

    विस्तार

    एलजी ने अपना नया स्मार्टफोन LG Stylo 6 पेश कर दिया है। यह फोन काफी हद तक वैसा ही दिख रहा है जैसा लीक रिपोर्ट में दिखाया गया था। पिछले सप्ताह ही इसका रेंडर लीक हुआ था। LG Stylo 6 पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुए LG Stylo 5 का अपग्रेडेड वर्जन है। LG Stylo 6 में 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ स्टाइलश पेन का भी सपोर्ट दिया गया है।

    ये भी पढ़ेंः Honor ViewPad 6 5G टैबलेट हुआ लॉन्च, मिलेगा 10.4 इंच का 2k डिस्प्ले

    LG Stylo 6 की कीमत और उपलब्धता-

    LG Stylo 6 की कीमत 219.99 डॉलर यानी करीब 16,600 रुपये है, लेकिन अमेरिका में प्रमोशन ऑफर के तहत इसे 179.99 डॉलर यानी करीब 13,600 रुपये में खरीदा जा सकता है, हालांकि इस फोन के भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई खबर फिलहाल नहीं है। यह फोन ह्वाइट कलर वेरियंट में मौजूद है।LG Stylo 6 की स्पेसिफिकेशन-इस फोन में 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस फुल विजन डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2460x1080 पिक्सल है। डिस्प्ले पर वाटरड्रॉप नॉच है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड 10 दिया गया है। फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो P35 प्रोसेसर दिया गया है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3GHz है। फोन में 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।LG Stylo 6 का कैमरा-कैमरे की बात करें तो इसमें हॉरिजॉन्टल स्टाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का, दूसरा 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसस है। फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।LG Stylo 6 की बैटरी और कनेक्टिविटी-एलजी के इस फोन में 4000mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी को लेकर 15 घंटे के टॉकटाइम का दावा किया गया है। फोन में स्टाइलस पेन भी है जिसकी मदद से आप एनिमेटेड मैसेज लिख सकते हैं, नोट्स बना सकते हैं। गूगल असिस्टेंट के लिए एक बटन अलग से दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.9, रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें