Honor ViewPad 6 5G टैबलेट हुआ लॉन्च, मिलेगा 10.4 इंच का 2k डिस्प्ले
Honor ViewPad 6 5G टैबलेट हुआ लॉन्चनहीं मिली ViewPad 6 5G टैबलेट की कीमत की जानकारीटैबलेट में मिलेगी 7,250 एमएएच की बैटरी

विस्तार
चीनी टेक कंपनी ऑनर (Honor) ने लंबे समय से चर्चा में बने व्यूपैड 6 5जी (Honor ViewPad 6 5G) टैबलेट को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस टैबलेट में 5जी कनेक्टिविटी, 10 इंच का डिस्प्ले और दमदार बैटरी मिली है। इसके अलावा इस टैबलेट में Magic Pencil का सपोर्ट दिया गया है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले ऑनर मेटपैड प्रो 5जी टैबलेट को बाजार में पेश किया था।
इसे भी पढ़ें: शाओमी का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 12 हुआ लॉन्च, इन स्मार्टफोन को मिलेगा अपडेट
Honor ViewPad 6 5G टैबलेट की कीमत
ऑनर व्यूपैड 6 5जी टैबलेट की कीमत की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस टैबलेट की कीमत की जानकारी 13 जून को साझा करेगी। इसके अलावा इस टैबलेट को ग्रीन, सिल्वर और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा।
Honor ViewPad 6 5G की स्पेसिफिकेशन
ऑनर व्यूपैड 6 5जी टैबलेट में 10.4 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,000x1,200 पिक्सल है। साथ ही इस टैबलेट में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ ऑक्टा-कोर HiSilicon Kirin 985 चिपसेट दी गई है। वहीं, यह टैबलेट एंड्रॉयड 10 पर आधारित मैजिक 3.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। दूसरी तरफ यूजर्स को इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिला है।
इसे भी पढ़ें: जुकरबर्ग ने चीनी इंटरनेट रेग्यूलेशन के प्रति जाहिर की चिंता, कहा- पश्चिमी देश हैं ज्यादा लोकतांत्रिक
Honor ViewPad 6 5G के अन्य फीचर्स
कंपनी ने इस टैबलेट में 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 7,250 एमएएच की बैटरी दी है। इसके अलावा यूजर्स को इस टैबलेट में वाई-फाई, जीपीएस, 5जी कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिले हैं।