LG ने लॉन्च किया अपना सबसे महंगा स्मार्टफोन, कीमत 1 लाख से भी ज्यादा

एलजी ने अपना अबतक का सबसे महंगा स्मार्टफोन एलजी सिग्नेचर एडिशन 2018 लॉन्च कर दिया है। फोन को फिलहाल कोरिया में लॉन्च किया गया है। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल सिग्नेचर एडिशन को बाजार में उतारा था। एलजी का नया सिग्नेचर एडिशन 2018 में डुअल रियर कैमरा और शानदार डिजाइन दी गई है। इस फोन की एक और खासियत है कि फोन के बैक पैनल पर आप खुद से शानदार डिजाइन के साथ अपना नाम लिख सकते हैं। एलजी सिग्रेचर एडिशन 2018 के साथ फ्री में बैंग एंड ओ बीओप्ले एच9आई हेडफोन मिलेगा।
एलजी सिग्रेनचर एडिशन 2018 की कीमत
एलजी सिग्रेचर एडिशन 2018 की कीमत KRW 1,999,800 यानि करीब 1,23,000 रुपये है। बता दें कि फोन के साथ फ्री में मिलने वाले हेडफोन की कीमत 43,000 रुपये है।
एलजी सिग्रेनचर एडिशन 2018 की स्पेसिफिकेशन
फोन की डिजाइन की बात करें तो फोन के बैक पर जिरोकोनियम सेरेमिक है जो कि फोन को स्क्रैच से बचाएगा। फोन की किनारा मेटल का है। एलजी सिग्नेचर एडिशन के पैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। एलजी सिग्रेचर एडिशन 2018 में एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और 6 इंच की क्वॉडएचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2880x1440 पिक्सल है। डिस्प्ले का आस्पेक्टे रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी है। इसके अलावा इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 630 जीपीयू, 6 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज है जिसे 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
एलजी सिग्रेनचर एडिशन 2018 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें दोनों लेंस 16 मेगापिक्सल के हैं। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा 80 डिग्री एंगल तक की फोटो क्लिक कर सकता है।
एलजी सिग्रेनचर एडिशन 2018 की कनेक्टिविटी
फोन में 3300mAh की बैटरी है जो कि क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। साथ ही वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4g वीओएलटीई, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और वाई-फाई है। फोन को वाटर और डस्टप्रूफ के लिए आईपी IP68 रेटिंग मिली है।