आसुस जेनफोन 5Z के 8GB रैम, 256GB स्टोरेज की पहली सेल आज

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 30 Jul 2018 10:25 AM IST
Asus ZenFone 5Z 8GB RAM, 256GB Storage Variant Goes to Sale First Time in India today via flipkart
Asus ZenFone 5Z

    आसुस ने हाल ही में भारत में अपना नया फ्लैगशिप आसुस जेनफोन 5जेड लॉन्च किया था। इस फोन के 6 जीबी रैम व 128 जीबी तक की स्टोरेज वेरियंट की बिक्री हो रही थी, वहीं आज यानि 30 जुलाई से आसुस जेनफोन 5जेड का 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस मॉडल की आज पहली सेल है। आसुस जेनफोन 5जेड की खासियतों की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिस्प्ले है।

    आसुस जेनफोन 5जेड की कीमत व साथ में मिलने वाले ऑफर्स

    आसुस जेनफोन के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 29,999 रुपये, 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 32,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 36,999 रुपये है। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। फोन के साथ एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर 2,000 रुपये की छूट, एक्सिस बैंक बज्ज क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट और जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    आसुस जेनफोन 5जेड की की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 6.2 इंच की 1080x2246 पिक्सल वाली फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलेगी। कैमरे की बात करें तो आसुस जेनफोन 5जेड में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है। फ्रंट कैमरे के साथ फेस अनलॉक फीचर मिलेगा। कैमरे से 4के वीडियो भी कैप्चर कर सकेंगे। साथ ही कम रौशनी में भी शानदार फोटो क्लिक किए जा सकेंगे। दोनों कैमरे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सपोर्ट वाले होंगे।

    आसुस जेनफोन 5जेड की बैटरी और कनेक्टिविटी

    फोन में 3000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो क्विक चार्जिंग 3.0 का सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस, गूगल पे के साथ एनएफसी, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा। बैटरी के साथ AI फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगी। फोन के साथ हेडफोन भी मिलेगा। फोन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी मिलेगा जो कि 0.3 सेकेंड में एक्टिव हो जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें