MWC 2018 से ठीक पहले लॉन्च हुए LG K8 (2018) और K10 (2018)

LG ने गुरुवार को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस से ठीक पहले अपने दो नए स्मार्टफोन LG K8 (2018) और K10 (2018) पेश किए। जल्द ही ये दोनों फोन ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च होंगे। दोनों फोन की कीमतों का ऐलान मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में होगा। बता दें कि ये दोनों फोन पिछले साल लॉन्च हुए LG K8 और K10 के अपग्रेडेड वर्जन हैं। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 26 फरवरी से बर्सिलोना में शुरू होने वाला है जिसमें टेक्नोलॉजी की तमाम दिग्गज कंपनियां अपने नए-नए प्रोडक्ट पेश करेंगी।
LG K8 (2018) की स्पेसिफिकेशन

LG K8 (2018) में एंड्रॉयड नूगट 7.1.2, 5 इंच की 720x1280 पिक्सल वाली एचडी डिस्प्ले, 1.3GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। वहीं फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, FM रेडियो, माइक्रो-USB और 2500mAh की बैटरी है।
LG K10 (2018) की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.1.2, 5.3 इंच की एचडी डिस्प्ले, 1.5GHz का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। यह फोन K10+ (2018), K10 Alpha (2018) और K10a (2018) तीन वेरियंट में मिलेगा और इनके साथ 3 जीबी और 2 जीबी रैम मिलेगी। इनमें से K10+ (2018) और K10 (2018) वेरियंट के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 व 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। K10a (2018) में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। K10+ (2018) में 32GB और K10 (2018) व K10a (2018) में 16 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए दोनों तीनों वेरियंट में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, NFC, FM रेडियो, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3000mAh की बैटरी मिलेगी।