LG ने पेश किया कमाल का इयरबड्स, गंदा होने पर अपने-आप हो जाएगा साफ

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 04 Oct 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
LG launched earbuds that clean themselves know details here
LG Tone Plus - फोटो : LG

    यदि आप भी अपने हेडफोन की सफाई को लेकर परेशान रहते हैं तो इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एलजी ने आपकी इस समस्या को दूर कर दिया है। एलजी ने आप जैसे ग्राहकों को जरूरत को ध्यान में रखते हुए एक ऐसा वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन (इयरबड्स) पेश किया है जो गंदा होने पर अपने-आप साफ हो जाएगा।

    दरअसल LG Tone+ में इनबिल्ट अल्ट्रा वायलेट (UV) लाइट केस है जिससे चार्जिंग के दौरान किटाणु अपने आप मर जाते हैं। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह की तकनीक सामने आई है। इससे पहले स्मार्टफोन के लिए इस तरह की एसेसीरीज पेश हो चुके हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः ये 10 गलतियां आपके फोन की बैटरी करती हैं बर्बाद, नोट कर लीजिए

    LG Tone+ की स्पेसिफिकेशन

    यह एक वायरलेस ब्लूटूथ इयरबड्सहै जो एक बार की चार्जिंग में छह घंटे तक का बैकअप देता है। वहीं इसमें क्विक चार्ज भी है जिसकी मदद से आप पांच मिनट की चार्जिंग में एक घंटे तक इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा इसे स्विट रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग मिली है। यदि आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आपको 215 डॉलर यानी करीब 15,258 रुपये खर्च करने होंगे, हालांकि एलजी का यह हेडफोन फिलहाल सिर्फ कोरिया में ही उपलब्ध है। भारतीय बाजार में इसके आने की अभी कोई खबर नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें