Lenovo ने भारत में एक साथ लॉन्च किए योगा सीरीज के दो लैपटॉप, मिलेगी 4K डिस्प्ले

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 08 Jan 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
Lenovo Yoga 9i Yoga 7i and IdeaPad Slim 5i Laptops launched in India price and specifications
Lenovo Yoga 9i - फोटो : Lenovo.com

    लेनोवो ने भारतीय बाजार में अपने दो नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं जिनमें Lenovo Yoga 9i और Lenovo Yoga 5i शामिल हैं। योगा सीरीज के इन दो लैपटॉप के अलावा लेनोवो ने Lenovo IdeaPad Slim 5i को भी भारतीय बाजार में पेश किया है। तीनों लैपटॉप में इंटेल 11th टाइगर लेक प्रोसेसर और वेबकैम प्राइवेसी शटर है। इनमें से Lenovo Yoga 9i सबसे प्रीमियम लैपटॉप है। इसका बैक पैनल मिलीट्री ग्रेड का है। इसके अलावा इसमें डॉल्बी एटमॉस साउंड, 4K डिस्प्ले के साथ स्टाइलस का सपोर्ट है।.

    Lenovo Yoga 9i, Lenovo Yoga 7i, Lenovo IdeaPad Slim 5i की भारत में कीमत

    कीमत की बात करे तो Lenovo Yoga 9i की कीमत 1,69,990 रुपये है। वहीं Lenovo Yoga 7i की कीमत 99,000 रुपये और Lenovo IdeaPad Slim 5i की कीमत 63,990 रुपये है। नए लैपटॉप की बिक्री की शुरुआत 15 जनवरी से होगी।

    विज्ञापन

    Lenovo Yoga 9i की स्पेसिफिकेशन

    Lenovo Yoga 9i के साथ Windows 10 होम और Windows 10 Pro दोनों का विकल्प मिलेगा। इस लैपटॉप में 14 इंच की अल्ट्रा एचडी आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ HDR 400 का सपोर्ट है और इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 500 निट्स है। लैपटॉप में 11th जेनरेशन का इंटेल कोर i7-1185G7 प्रोसेसर और Intel Iris XE ग्राफिक्स के साथ 16 जीबी रैम और 1 टीबी की एसएसडी स्टोरेज है। लैपटॉप में चार स्पीकर्स हैं जिनमें दो वूफर्स और दो ट्वीटर्स शामिल हैं। इसमें 60Wh की लिथियम आयन पॉलिमर बैटरी है और शटर प्राइवेसी के साथ 1 मेगापिक्सल का वेब कैम है। लैपटॉप को टैबलेट और पीसी दोनों तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। स्टाइलस पेन के लिए अलग से एक स्लॉट है। साथ ही में अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंर भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Lenovo Yoga 7i की स्पेसिफिकेशन

    Lenovo Yoga 7i में भी Windows 10 होम और Windows 10 Pro दोनों का विकल्प मिलेगा। इसमें 15.6 इंच की फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। डिस्प्ले पर टच का सपोर्ट है। इसमें इसमें इंटेल कोर i7-1165G7 प्रोसेसर, इंटेल Iris Xe ग्राफिक्स, 16 जीबी रैम और 1 टीबी की SSD स्टोरेज है। इस लैपटॉप में आपको 71Wh की बैटरी मिलेगी जिसे लेकर 16 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसमें फ्रंट की ओर स्पीकर है जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। इसमें भी प्राइवेसी शटर के साथ 1 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Lenovo IdeaPad Slim 5i की स्पेसिफिकेशन

    Lenovo IdeaPad Slim 5i में Windows 10 होम है। इसमें 14 इंच की फुल एचडी आईपीएस एंटी ग्लेयर डिस्प्ले है। लैपटॉप में 11th जेन का इंटेल कोर i7 टाइगर लेक प्रोसेसर है जिसके साथ 16 जीबी रैम, Nvidia GeForce MX450 ग्राफिक्स है। इसमें 720 पिक्सल एचडी कैमरा और चार स्पीकर्स भी हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें