Lenovo लॉन्च करने वाला है दुनिया का अनोखा स्मार्टफोन, फोन में होगा सिर्फ 1 कैमरा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 09 May 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
Lenovo to launch a full screen smartphone With Flip Camera
lenovo

    Lenovo ने अबतक के सबसे स्पेशल स्मार्टफोन का टीजर जारी किया है। लेनोवो दुनिया का पहला फुल स्क्रीन डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन 14 जून को लॉन्च करेगी, हालांकि कंपनी ने सिर्फ टीजर जारी किया है, लॉन्चिंग तारीख का ऐलान नहीं किया है।

    टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि लेनोवो के इस फोन में पूरा डिस्प्ले ही होगा। फुल डिस्प्ले देने के लिए कंपनी ने फ्रंट कैमरे को हटा दिया है। फ्रंट के बदले कंपनी ने फोन के रियर पैनल पर एक ही फ्लिप कैमरा दिया है जिसे घूमाकर सेल्फी भी ली जा सकेगी।

    विज्ञापन

    बताया जा रहा है कि लेनोवो के इस फोन में 95 फीसदी डिस्प्ले मिलेगी। फोन की फोटो चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर पोस्ट की गई है। टीजर में फोन का सिर्फ लेफ्ट हिस्सा ही दिख रहा है। वहीं लेनोवो की ओर से इस फोन के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले वीवो ने ऐसे ही स्मार्टफोन की झलक दिखाई है, हालांकि वीवो के फोन की फोटो लीक हुई थी। इस फोन में पूरी तरह से बेजललेस (बिना किनारे वाली डिस्प्ले) होगा और उसमें फ्रंट कैमरा भी नहीं होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें