Lava ने लॉन्च किया थर्मामीटर वाला दुनिया का पहला फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 27 Oct 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
Lava Launches World first Phone with Contactless Talking Thermometer Called Lava Pulse 1
Lava Pulse 1 - फोटो : AMAR UJALA

    घरेलू कंपनी लावा मोबाइल ने दुनिया का पहला थर्मामीटर वाला फोन लॉन्च कर दिया है। लावा के इस अनोखे फोन का नाम Lava Pulse 1 है। इस फीचर फोन के जरिए आप बिना फोन के सेंसर को टच किए किसी की बॉडी का तापमान माप सकते हैं। Lava Pulse 1 फोन के टेंपरेचर सेंसर से कुछ दूरी पर हाथ या सिर ले जाकर बॉडी का तापमान मापा जा सकता है।

    लावा का कहना है कि उसका नया फीचर फोन Lava Pulse 1 थर्मामीटर के मुकाबले बॉडी का तापमान 99.5 फीसदी और इंफ्रारेड थर्मामीटर के मुकाबले 99.9 फीसदी सटीकता के साथ बताने में सक्षम है। खास बात यह है कि इस फोन में 10 तापमान रिडींग को सेव भी किया जा सकता है। Lava Pulse 1 की कीमत 1,999 रुपये है। इस फोन को रोज गोल्ड कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। लावा के इस फोन की बिक्री ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों स्टोर से शुरू हो गई है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें : Lava ने लॉन्च किया ब्लड प्रेशर सेंसर वाला दुनिया का पहला फोन, कीमत 1,599 रुपये

    Lava Pulse 1 फोन मिल्ट्री ग्रेड से सर्टिफाइड है। इसमें 2.4 इंच की डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें टॉर्च, कैमरा और 32 जीबी तक की एक्सपेंडेबल मेमोरी है। इसमें 1800mAh की बैटरी है जो कि सुपर बैटरी सेविंग मोड के साथ आती है। इसकी बैटरी लाइफ छह दिनों की है। फोन के साथ एक साल की रिप्लेसमेंट वारंटी मिल रही है। फोन में वायरलेस एफएम रेडियो, डुअल सिम, कॉन्टेक्ट के लिए फोटो आइकन और हिंदी-अंग्रेजी समेत सात भाषाओं का सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Lava Pulse 1 की लॉन्चिंग पर लावा इंटरनेशनल के लिए प्रोडक्ट हेड तेजिंदर सिंह ने कहा, 'पल्स सीरीज को फीचर फोन यूजर्स के लिए हेल्थकेयर सॉल्यूशन को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है। हमारा पहला पल्स फोन ब्लड प्रेशर बताने में सक्षम है। अब हमने एक कदम बढ़ाते हुए Lava Pulse 1 को पेश किया है। भारतीय ब्रांड होने के कारण हमारी जिम्मेदारी है कि हम यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गैजेट लॉन्च करें।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें