Lava ने लॉन्च किया ब्लड प्रेशर सेंसर वाला दुनिया का पहला फोन, कीमत 1,599 रुपये

कोरोना के बढ़ने के साथ ही ऐसे गैजेट्स की मांग बढ़ गई है जो बल्ड प्रेशर, हर्ट रेट और शरीर में मौजूद ऑक्सीजन के बारे में जानकारी देने में सक्षम हैं। अभी तक तो इन सब के लिए स्मार्टवॉच और स्मार्टबैंड का इस्तेमाल होता था लेकिन अब यह काम आपका फीचर फोन भी कर सकता है। घरेलू मोबाइल कंपनी Lava ने दुनिया का पहला ऐसे फीचर फोन लॉन्च किया है जिसमें हर्ट रेट और ब्लड प्रेशर सेंसर दिया गया है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में....

लावा के इस फोन का नाम लावा प्लस (Lava Plus) है। Lava Pulse दुनिया का पहला फोन है जो कि हर्ट रेट सेंसर और ब्लड प्रेशर सेंसर से लैस है। हर्ट रेट और बीपी चेक करने के लिए आपको कुछ सेकेंड के लिए फोन के ‘pulse scanner’ पर अपनी उंगली रखनी होगी।

इसके बाद तुरंत आपको रिजल्ट मिल जाएगा। खास बात यह है कि यह जानकारी आप अपने फोन में सेव भी कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि फोन के सेंसर की सटीकता इलेक्ट्ऱॉनिक हर्ट रेट सेंसर और डिजिटल ब्लड प्रेशर मॉनिटर के बराबर है।
- जल्द लॉन्च होने जा रहे हैं ये धांसू स्मार्टफोन, देख कर आपकी भी ललचा उठेंगी आंखें!
- Gmail Down: सात घंटे बाद शुरू हुई जीमेल की सेवा, अभी भी कई सेवाएं हैं ठप
- Google Maps में आया नया अपडेट, जंगल और रास्ते के बारे में मिलेगी सटीक जानकारी
- Airtel, Jio और Vodafone idea के प्री-पेड प्लान जिनमें रोज मिलेगा 3GB डाटा