Lava Blaze 5G: 6GB रैम वेरियंट की भारत में पहली सेल आज, मिल रहा कम कीमत में खरीदने का मौका, जानें ऑफर
Lava Blaze 5G को पहले दिन 11,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस कीमत पर 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर और 6.51 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है।

विस्तार
घरेलू कंपनी लावा ने अपने सबसे सस्ते 5जी फोन Lava Blaze 5G के नए 6GB वेरियंट को हाल ही में लॉन्च किया है। अब इस फोन को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध किया गया है। पहली सेल में कंपनी फोन के साथ डिस्काउंट भी दे रही है। फोन को पहले दिन 11,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस कीमत पर 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर और 6.51 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है।
Lava Blaze 5G 6GB के साथ ऑफर
पहले दिन अमेजन इंडिया पर फोन को 11,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। कंपनी के अनुसार, 15 फरवरी के बाद फोन की कीमत 11,999 रुपये हो जाएगी। यानी पहले दिन 500 रुपये की बचत की जा सकती है। वहीं फोन के साथ ईएमआई ऑप्शन और 7.5 फीसदी तक के बैंक डिस्काउंट भी मिल रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं फोन के साथ 10,700 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यानी आप पुराने फोन के बदले और बचत कर सकते हैं।
Lava Blaze 5G 6GB के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Lava Blaze 5G के नए वेरियंट में 6.51 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिजॉल्यूशन (720x1600 पिक्सल) और रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। डिस्प्ले के साथ 2.5D कर्व्ड ग्लास मिलता है । फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 12 का सपोर्ट है। फोन में 6 जीबी रैम मिलेगी जिसके साथ 3 जीबी तक वर्चुअल रैम और 128 जीबी की स्टोरेज का सपोर्ट है।
फोन में प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का AI सेंसर मिलता है। इसके साथ इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। फोन में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
- Lava Agni 2 5G: दमदार फीचर्स से लैस होगा फोन, मिलेगा 8GB रैम और OIS सपोर्ट, जानें अन्य फीचर्स
- Samsung Galaxy S23 Unboxing: यह है सैमसंग का छोटा पैकेट-बड़ा धमाका फोन? डिजाइन से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ
- Top 5 Smartwatch: वैलेंटाइन-डे पर गिफ्ट के लिए ये स्मार्टवॉच हैं सबसे बेस्ट, डिजाइन और फीचर्स भी हैं शानदार
- WhatsApp: ऐसे डाउनलोड करें Valentine's Day वाले खूबसूरत स्टीकर