कार्बन ने लॉन्च किया 4जी फोन Aura Note Play, जानें कीमत और खासियत

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Aug 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
Karbonn Aura Note Play launched with 3300mAh battery at Rs 7590
Karbonn Aura Note Play

    कार्बन ने अपना 4 जी स्मार्टफोन ऑरा नोट प्ले को लॉन्च कर दिया है। इस फोन की खासियत की बात करें तो इसमें 3300mAh की बैटरी दी गई है। फोन की बिक्री भी ऑफलाइन और कंपनी की वेबसाइट से शुरू हो गई है। बता दें कि इससे पहले पिछले महीने ही कंपनी ने के9 कवच 4 जी फो न लॉन्च किया था। उस फोन की कीमत 5,290 रुपये है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

    Karbonn Aura Note Play कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Karbonn Aura Note Play
    Karbonn Aura Note Play

    कार्बन के इस नए फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड नूगट 7.0 (एक अपडेट के बाद), 6 इंच की एचडी डिस्प्ले, 1.3GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें एलईडी फ्लैश लाइट के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3300mAh की बैटरी की दमदार बैटरी दी गई है। कार्बन ऑरा नोट प्ले के कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE, Bluetooth, Wi-Fi 802.11 b/g/n, OTG और Micro-USB सपोर्ट दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें