सैमसंग ने लॉन्च किया डुअल डिस्प्ले वाला फ्लिप फोन SM-G9298

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Aug 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
Samsung Flip Phone SM-G9298 launched in china With Dual Displays
Samsung Flip Phone SM-G9298

    सैमसंग ने चीन में अपना नया फ्लिप फोन SM-G9298 चीन में लॉन्च कर दियाा है। SM-G9298 पिछले साल लॉन्च हुए W2017 का अपग्रेडेड वर्जन है और इसमें पहले से दमदार प्रोसेसर दिया गया है। बता दें कि SM-G9298 लीडर 8 भी कहा जा रहा है। यह फ्लिप फोन फिलहाल ब्लैक कलर वेरियंट में ही उपलब्ध है।

    सैमसंग SM-G9298 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Samsung Flip Phone SM-G9298
    Samsung Flip Phone SM-G9298

    इस फोन में डुअल हाइब्रिड सिम के साथ दोनों तरफ 4.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, 4GB रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं फोन में 4G, micro USB, USB 2.0, Bluetooth v4.1, NFC, Wi-Fi a/b/g/n/ac और GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    विज्ञापन

    फोन में 2300mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा 68 घंटे स्टैंडबाय का है। इसके अलावा फोन में सैमसंग पे का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी ने फोन कीमत का अभी खुलासा नहीं किया है। फोन चीन के बाद दूसरे देशों में कब से उपलब्ध होगा इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें