31 जुलाई को Jio करेगा धमाका, लॉन्च होगा सबसे सस्ता लैपटॉप, यहां जानें फीचर्स
इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.0GHz है। Jio Book में 11.6 इंच की डिस्प्ले है और इसकी बैटरी लाइफ 13 घंटे की है। इसमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की eMMC स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

विस्तार
रिलायंस जियो सस्ते प्रोडक्ट और प्लान के लिए जाना जाता है। पिछले साल ही दिल्ली के प्रगति मैदान में संपन्न हुए इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) में रिलायंस जियो ने अपने पहले लैपटॉप JioBook को लॉन्च किया था और अब खबर है कि जियो एक और नया JioBook लॉन्च करने जा रहा है। नए JioBook लैपटॉप की लॉन्चिंग 31 जुलाई को होगी। अमेजन पर इसका टीजर भी जारी हुआ है। आइए जानते हैं इस लैपटॉप की खासियत...
Amazon पर जारी टीजर के मुताबिक नया JioBook लैपटॉप भी पहले वाले मॉडल की तरह होगा। JioBook का कलर ब्लू होगा और डिजाइन कॉम्पैक्ट होगी। टीजर में दावा किया जा रहा है कि JioBook सभी तरह के यूजर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
नए JioBook के साथ 4G कनेक्टिविटी मिलेगी और ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें आप एचडी वीडियो देख सकेंगे। नए JioBook का वजन 990 ग्राम होगा और बैटरी दिन भर साथ देगी। JioBook की लॉन्चिंग 31 जुलाई को होगी।
- ले सकेंगे अपनी पसंद का VIP नंबर, जान लें तरीका
- Cyber Alert: रैनसमवेयर 'अकीरा' के हमले को लेकर CERT-In ने जारी की चेतावनी, इन सिस्टम को बना सकता है निशाना
- Samsung के इस फोन को सबसे कम कीमत पर खरीदने का मौका, मिलते हैं चार कैमरे और दो दिन की बैटरी लाइफ
- चांद पर रहेंगे इंसान तो कैसी होंगी कार? AI ने बनाई फोटो