Samsung के इस फोन को सबसे कम कीमत पर खरीदने का मौका, मिलते हैं चार कैमरे और दो दिन की बैटरी लाइफ

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 23 Jul 2023 03:10 PM IST
सार

Samsung Galaxy M33 5G में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज और 5nm का Exynos प्रोसेसर मिलता है। फोन के साथ रैम को 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy M33 5G price drops can buy at rs 18499 know offers and specifications
Samsung Galaxy M33 5G - फोटो : amazon

    विस्तार

    सैमसंग ने हाल ही में अपने नए फोन Samsung Galaxy M34 5G को भारत में लॉन्च किया है। इस फोन की लॉन्चिंग के बाद कंपनी ने इसके पुराने वर्जन Samsung Galaxy M33 5G की कीमत में भारी गिरावट कर दी है। 25,999 रुपये की कीमत वाले इस फोन को कीमत अब घटाकर 18,499 रुपये कर दी गई है। ये शानदार डील आपको Amazon पर मिल सकती है। ऑनलाइन स्टोर पर, सैमसंग गैलेक्सी M33 5G 29 फीसदी की छूट पर उपलब्ध है। चलिए जानते हैं ऑफर और फोन की स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    फोन को अमेजन इंडिया पर 29 फीसदी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन की कीमत 25,999 रुपये है, लेकिन इसे अमेजन पर डिस्काउंट के बाद 18,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन के साथ बैंक छूट और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। एक्सचेंज डील पर आप 17,200 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर की वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन और आपके फोन की कंपनी पर निर्भर करती है।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy M33 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज और 5nm का Exynos प्रोसेसर मिलता है। फोन के साथ रैम को 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए सैमसंग ने रैम प्लस फीचर दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें