अमर उजाला
Sun, 23 July 2023
इंसान काफी समय से चांद पर बसने की संभावनाएं खोज रहे हैं। सब ठीक रहता है तो आने वाले कुछ सालों में इंसान चांद पर कॉलोनी बना सकते हैं।
ऐसे में एआई ने कुछ फोटो क्रिएट की हैं, इन फोटो में इंसानों की चांद पर बनाई गई कॉलोनी में कार कैसी होंगी के बारे में दिखाया गया है।
चांद पर चलने वाली कार बैटरी वाली होगी, क्योंकि चांद पर ऑक्सीजन नहीं है। ऐसे में पेट्रोल का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
एआई ने चांद पर चलने वाली कारों का जो डिजाइन बनाया है वो काफी हाईटेक लग रहा है। इन कारों को काफी चोड़े टायर से लैस किया गया है ताकि यह सतह पर अच्छे से ग्रिप कर सकें।
बता दें चांद की सतह पर पृथ्वी की तुलना में बेहद कम ग्रेविटी है। चांद पर ग्रेविटी 1.62 m/s² है, जबकि पृथ्वी की ग्रेविटी 9.8 m/s² है। यानी यहां व्हीकल चलाने के लिए काफी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की मदद लेनी होगी।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें