इसी साल 10 करोड़ सस्ते 4G स्मार्टफोन लॉन्च करेगा रिलायंस जियो: रिपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 09 Sep 2020 11:50 AM IST
Jio To Launch 10 Crore Low Cost Phones with google in India by December 2020
Jio Google partnership - फोटो : amarujala

    यदि आपको भी किसी सस्ते 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तलाश है तो आपकी यह तलाश इसी साल दिसंबर में पूरी हो सकती है। खबर है कि रिलायंस जियो दिसंबर 2020 के अंत तक 10 करोड़ सस्ते 4जी स्मार्टफोन पेश करेगा। फोन के साथ डाटा ऑफर भी मिलेगा।

    रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जियो का सस्ता 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन गूगल की साझेदारी में लॉन्च होगा। बता दें कि कुछ महीने पहले ही गूगल ने जियो में 4.5 बिलियन डॉलर निवेश करने का एलान किया है। इसी साल जुलाई में जियो ने कहा था कि गूगल एक सस्ते एंड्रॉयड वर्जन पर काम कर रहा है और इसी वर्जन के साथ अपना फोन भी पेश करेगी।

    गूगल और जियो के इस सस्ते 4जी स्मार्टफोन से शाओमी, ओप्पो, वीवो, सैमसंग और नोकिया जैसी कंपनियों की मुसीबतें बढ़ जाएंगी। बता दें कि भारत में 7,360 कीमत के स्मार्टफोन बाजार में रियलमी, ओप्पो और वीवो की हिस्सेदारी करीब 14,713 करोड़ की है।

    बता दें कि इसी साल जुलाई में खबर आई थी कि रिलायंस जियो, JioPhone 5 पर काम कर रहा है। जियो फोन 5 भी एक फीचर फोन होगा और इसमें भी 4जी का सपोर्ट होगा। जियो फोन 5, जियो फोन का लाइट वर्जन होगा जिसकी शुरुआती कीमत 399 रुपये हो सकती है।

    इस फोन में भी जियो फोन 1 और 2 की तरह काई ओएस मिलेगा यानी आप इस फोन में व्हाट्सएप, फेसबुक और गूगल जैसे एप्स इस्तेमाल कर पाएंगे। यदि ऐसा होता है तो जियो फोन 5 दुनिया का सबसे सस्ता 4जी फोन होगा। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि जियो फोन 5 की फिलहाल टेस्टिंग चल रही है।

    और पढ़ें...