Jio Phone Next: क्या जियो के इस नए स्मार्टफोन में मिलेगा hotspot, जानें अंबानी ने क्या कहा?
मुकेश अंबानी ने Jio Phone Next का एलान करते हुए इसे एक कंप्लीट स्मार्टफोन बताया है। यदि आपने लाइव इवेंट देखा होगा तो आपने सुना ही होगा। इसके अलावा गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी इसे फुली स्मार्टफोन कहा है।

विस्तार
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 44वीं वार्षिक आम सभा में जियो के नए फोन को लॉन्च कर दिया है। जियो के इस पहले स्मार्टफोन को गूगल की साझेदारी में तैयार किया गया है और इसे जियो फोन नेक्स्ट (Jio Phone Next) नाम दिया गया है। Jio Phone Next को मुकेश अंबानी ने दुनिया का सबसे बेस्ट और सस्ता स्मार्टफोन बताया है। Jio Phone Next फोन की बिक्री 10 सितंबर 2021 से गणेश चतुर्थी के खास मौके पर होने वाली है, हालांकि कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।। Jio Phone Next के लिए गूगल ने खासतौर पर एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर को तैयार किया है और गूगल ने भी अपने ब्लॉग पर Jio Phone Next के बारे में जानकारी दी है। इस फोन में एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मौजूद सभी फीचर्स मिलेंगे, लेकिन इसमें हॉटस्पॉट (Hotspot) मिलेगा या नहीं, यह एक बड़ा सवाल है और सोशल मीडिया यूजर्स इसके बारे में जानने के लिए बेचैन हैं। आइए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं...
क्या Jio Phone Next में मिलेगा हॉटस्पॉट

इस फोन के फीचर्स की लिस्ट तो अभी सार्वजनिक नहीं हुई है। मसलन इसमें कौन सा प्रोसेसर है, कितनी रैम और स्टोरेज है, कितने मेगापिक्सल का कैमरा है और बैटरी की साइज क्या है के बारे में फिलहाल ना गूगल ने जानकारी दी है और ना ही जियो ने, लेकिन आपको बता दें कि मुकेश अंबानी ने Jio Phone Next का एलान करते हुए इसे एक कंप्लीट स्मार्टफोन बताया है। यदि आपने लाइव इवेंट देखा होगा तो आपने सुना ही होगा। इसके अलावा गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी इसे फुली स्मार्टफोन कहा है। ऐसे में Jio Phone Next में हॉटस्पॉट की उम्मीद की जा सकती है, क्योंकि यदि यह एक कंप्लीट स्मार्टफोन है जो स्मार्टफोन वाले सारे फीचर्स भी इसमें होने चाहिए। बता दें कि जियो फोन और जियो फोन 2 में हॉटस्पॉट नहीं था जिसे लेकर यूजर्स की काफी शिकायत भी थी, ऐसे में संभव है कि नए फोन में हॉटस्पॉट दिया जाए। एक और बात ध्यान देने वाली है कि सामने आई फोन की फोटो में एक ही सिम कार्ड का नेटवर्क सिग्नल दिख रहा है, ऐसे में हो सकता है कि इस फोन को सिंगल सिम सपोर्ट के साथ पेश किया जाए।
- Jio 5G: अंबानी ने किया बड़ा एलान, भारत में सबसे पहले 5जी लॉन्च करेगा जियो
- Jio Phone Next: दुुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, क्या-क्या हैं इसके फीचर्स, सबकुछ जानें
- Reliance AGM 2021: जियो ने लॉन्च किया Jio Phone Next, जानें इसके फीचर्स
- नए स्मार्टफोन: Realme Narzo 30 5G, Realme Narzo 30 हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत 12,499 रुपये