Jio Phone Next: दुुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, क्या-क्या हैं इसके फीचर्स, सबकुछ जानें

एक लंबे इंतजार के बाद रिलायंस ने अपने ग्राहकों को नए फोन का तोहफा दे दिया है। जियो के नए फोन को जियो फोन नेक्स्ट (Jio Phone Next) नाम दिया गया है जिसे आज RIL AGM 2021 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने लॉन्च किया है। Jio Phone Next एक स्मार्टफोन है जिसे गूगल के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया है। मुकेश अंबानी ने Jio Phone Next को दुनिया का सबसे बेस्ट और किफायती 4जी स्मार्टफोन बताया है। Jio Phone Next फोन की बिक्री 10 सितंबर 2021 से गणेश चतुर्थी के खास मौके पर होगी। Jio Phone Next के लिए गूगल ने खासतौर पर एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर को डिजाइन किया है। इस फोन में एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मौजूद सभी फीचर्स मिलेंगे। फोन में वॉयस असिस्टेंट, ऑटोमेटिक स्क्रीन टेक्स्ट रीड, लैंग्वेज ट्रांसलेशन, स्मार्ट कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे। आइए जानते हैं Jio Phone Next के सभी फीचर्स, डिजाइन और खासियत के बारे में...

Jio Phone Next के बारे में गूगल ने अपने ब्लॉग में भी जानकारी दी है। Jio Phone Next एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन है जिसमें गूगल के कई एप्स प्री-इंस्टॉल मिलेंगे। फोन की डिस्प्ले की साइज के बारे में तो अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन फोटो देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि Jio Phone Next में 5 या 5.5 इंच की कलर डिस्प्ले है। कैमरे के साथ नाइट मोड भी मिलेगा।

Jio Phone Next के कैमरे के साथ गूगल लेंस का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा कई तरह के फिल्टर्स मिलेंगे। कैमरे के साथ पोट्रेट मोड भी मिलेगा। कैमरे के साथ स्नैपचैट का फिल्टर भी मिलेगा। जियो फोन नेक्स्ट का गूगल असिस्टेंट आपके इशारे पर म्यूजिक प्ले करेगा और माय जियो एप भी ओपन करेगा।
- Reliance AGM 2021: जियो ने लॉन्च किया Jio Phone Next, जानें इसके फीचर्स
- नए स्मार्टफोन: Realme Narzo 30 5G, Realme Narzo 30 हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत 12,499 रुपये
- Reliance AGM 2021: सस्ते स्मार्टफोन-लैपटॉप समेत हो सकते हैं कई बड़े एलान, यहां जानें सबकुछ
- फ्रांसीसी ब्रांड Zoook ने भारत में लॉन्च की टाईप-सी हब की सीरीज, शुरुआती कीमत 1119 रुपये