जियो फोन की हुई 60 लाख बुकिंग, नवरात्र से शुरू होगी डिलीवरी

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 02 Sep 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
Jio Phone booking crossed 60 lakh, 1 Million new registration received
Jio Phone

    जियो फोन की डिलीवरी को लेकर एक और रिपोर्ट सामने आई है। सूत्रों की मानें तो एक दिन में जियो फोन की 60 लाख बुकिंग हुई है, वहीं 10 लाख नए रजिस्ट्रेशन हुए हैं। वहीं फोन की डिलीवरी की बात करें तो नवरात्र यानी 21 सितंबर से शुरू हो सकती है। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रिज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने फोन के लॉन्चिंग के समय कहा था कि हर सप्ताह 50 लाख फोन की डिलीवरी होगी।

    ये भी पढ़ेंः IFA 2017 में मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन के साथ लॉन्च हुए Cat S41 और S31 स्मार्टफोन

    गौरतलब है कि 24 अगस्त को फोन की प्री-बुकिंग शुरू हुई थी जिसके बाद वेबसाइट क्रैश हो गई, हालांकि थोड़ी देर बाद बुकिंग शुरू हो गई थी। करीब 24 घंटे की बुकिंग के बाद प्री-बुकिंग बंद कर दी गई और अगली बुकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन लिए जा रहे हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः फ्री में लेना चाहते हैं पब्लिक Wi-Fi का मजा तो करें यह काम

    रिपोर्ट के मुताबिक का टारगेट इस साल 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फोन बेचने की है। वहीं अगले साल भी कंपनी का लक्ष्य 10 करोड़ मोबाइल मार्केट में उतारने की है। 21 जुलाई को वार्षिक मीटिंग में मुकेश ने बताया था कि जियो के पास 12.5 करोड़ यूजर्स हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें