6,000 रुपये से कम कीमत वाले सात 4G VoLTE स्मार्टफोन

अगर आप भी सस्ते और 4जी स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 6 ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत 6 हजार रुपये से कम है और फोन 4जी को सपोर्ट करता है। तो चलिए देखते स्मार्टफोन की लिस्ट।
ये भी पढ़ेंः मोबाइल से घर बैठे कमाएं पैसे, 45 सेकेंड के मिलेंगे 8

RedMi 4A
इस फोन की कीमत 5,999 रुपये है। इसमें 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, 1.4GHz का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोससेर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू, 13 मेगापिक्सल का रियर, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G और बैटरी 3120mAh की है।

Intex Aqua Note 5.5
इस मेड इन इंडिया 4 जी फोन में आपको 5.5 इंच की डिस्प्ले, 1.25GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक MT6737 प्रोसेसर, 2GB रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 8 मेगापिक्सल का रियर, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, डुअल माइक्रो सिम स्लॉट, 2G/3G/4G सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.0, ग्राफिक्स के लिए माली T720, 2800mAh की बैटरी और कीमत 5,799 रुपये है।