IFA 2017 में मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन के साथ लॉन्च हुए Cat S41 और S31 स्मार्टफोन

IFA 2017 बर्लिन में अमेरिका की बुलिट मोबाइल ने दो स्मार्टफोन Cat S41 और Cat S31 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। साथ ही कंपनी ने Cat T20 टैबलेट भी लॉन्च किया है। इन स्मार्टफोन और टैबलेट की चर्चा मजबूती, मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन और वायर रेसिस्टेंस को लेकर है। तो आइए जानते हैं इनकी अन्य खासियत और कीमत।
ये भी पढ़ेंः

कैट एस41 की खासियत
कैट एस41 के खासियत की बात करें तो इसे 'IP68' रेटिंग मिली है यानी यह फोन 2 मीटर गहरे पानी में 1 घंटे तक रह सकता है। वहीं 1.8 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर भी फोन टूटेगा नहीं और खराब नहीं होगा। इस फोन को MIL-STD 810G सर्टिफिकेट भी मिला है और इसमें लेटेस्ट कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 स्क्रैच-रेसिस्टेंस है। इसमें दी गई बैटरी से दूसरी डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है।

कैट एस41 के फीचर्स
इस फोन में 5 इंच फुल एचडी है जो गीली उंगलियों और ग्लव्स को सपोर्ट भी करती है। फोन में 2.3 गीगाहर्ट्ज मीडियाटेक हीलियो पी20 एमटी6757 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 5000 एमएएच की बैटरी, 4जी LTE, FM रेडियो, 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है।