फेस अनलॉक और फुल व्यू डिस्प्ले के साथ लांच हुआ यह फोन, कीमत सिर्फ 3,999 रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 20 Sep 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
iVOOMi ipro launched in India with Full View Shatterproof Display smartphone at Rs. 3,999
iVOOMi ipro

    iVOOMi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन आईवूमी आईप्रो लांच कर दिया है। कंपनी के दावे के मुताबिक आईवूमी आईप्रो भारत का सबसे सस्ता फुल व्यू डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। आईवूमी आईप्रो कीमत सिर्फ 3,999 रुपये है। आईवूमी आईप्रो की खासियतों की बात करें तो इसमें फेस अनलॉक, टाइम लैप्स वीडियो रिकॉर्डिंग और एमआर इमोजी समेत कई फीचर्स हैं। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से शुरू हो गई है।

    आईवूमी आईप्रो के साथ मिलने वाले ऑफर्स

    इस फोन के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। कैशबैक के लिए आपको 198 रुपये और 299 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से शुरू हो गई है।

    विज्ञापन

    आईवूमी आईप्रो की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 4.95 इंच की FWVGA+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। कंपनी का दावा है कि डिस्प्ले शैटरप्रूफ है। ऐसे में हल्के खरोंच का कोई असर डिस्प्ले पर नहीं पड़ेगा। फोन में 1.3 GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक MTK 6737 प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी की स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। एलईडी फ्लैश लाइट केवल रियर कैमरे के साथ मिलेगी। फ्रंट कैमरे के साथ ब्यूटी मोड भी मिलेगा। इसके अलावा आईवूमी आईप्रो में 2000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, 4जी वीओएलटीई और डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें