4000mAh की बैटरी के साथ itel Vision 1 PRO स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, कीमत 6,599 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 15 Jan 2021 02:05 PM IST
विज्ञापन
itel Vision 1 PRO smartphone launched in India with 4000mah battery and big display at Rs 6599
itel Vision 1 PRO - फोटो : अमर उजाला

    बजट सिगमेंट में सात करोड़ ग्राहकों के साथ अपनी मजबूत कपड़ रखने वाली कंपनी itel ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन itel Vision 1 PRO लॉन्च कर दिया है। itel Vision 1 PRO एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। इसके अलावा itel Vision 1 PRO में 4000एमएएच की बड़ी बैटरी भी दी गई है। itel Vision 1 PRO एक ही रैम और स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।

    itel Vision 1 PRO की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    itel Vision 1 PRO की कीमत 6,599 रुपये है और इस कीमत में आपको 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन को ऑरोरा ब्लू और ऑशियन ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। फीचर्स की बात करें तो फोन में 6.52 इंच की एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 450 निट्स है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 89.5% है।

    विज्ञापन

    इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड गो (10) मिलेगा। फोन में क्वॉड कोर प्रोसेरर है जिसके साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे आप मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ा सकेंगे। कैमरे की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 8 मेगापिक्सल का है और अन्य दो लेंस वीजीए हैं। कैमरे के साथ फ्लैश लाइट भी है। फ्रंट में 5 मेगापिक्ल का सेल्फी कैमरा मिलेगा जिसके साथ फेस अनलॉक का भी सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: itel A48 Review: 5,999 रुपये में अच्छी डिजाइन वाला एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन

    फोन में 4000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जिसे आप निकाल नहीं सकते। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए VoLTE/ViLTE /VoWiFi, जीपीएस और हेडफोन जैक मिलेगा। फोन के साथ बॉक्स में चार्जर, केबल, यूजर मैनुअल, बैक केवर, वारंटी कार्ड और एक ब्लूटूथ हेडसेट मिलेगा, हालांकि यह लिमिटेड पीरियड ऑफर में ही मिलेगा।

    फोन की लॉन्चिंग पर अरिजीत तालापात्रा, सीईओ, TRANSSION India ने कहा, 'हमने विजन 1 को Naye India Ka Naya Vision टैग के साथ बाजार में उतारा था जिसे उपभोक्ताओं की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। अब हमने किफायती दर पर Vision 1 PRO को शानदार डिजाइन और ऑफर्स के साथ लॉन्च किया। है। हम अत्यधिक आशावादी हैं कि विजन 1 PRO 7 हजार रुपये बजट सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क सेट करेगा, क्योंकि महज 6,599 रुपये की कीमत में इस फोन के साथ कई जरबदस्त फीचर्स मिलते हैं।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें