1,499 रुपये में लॉन्च हुआ यह फीचर फोन, UPI पेमेंट का भी मिलेगा सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 22 Jun 2023 03:44 PM IST
सार

itel Super Guru सीरीज के तहत तीन फीचर फोन पेश किए गए हैं जिनमें Super Guru 200, Super Guru 400 और Super Guru 600 शामिल हैं। इन फोन के साथ 4 घंटे के अंदर कस्टमर सर्विस मिलेगी। तीनों फोन से यूपीआई पेमेंट किया जा सकेगा।

विज्ञापन
itel Super Guru feature Phone debuts with UPI Pay price and specifications
itel Super Guru Series phone - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड itel ने भारतीय बाजार में यूपीआई की मांग को देखते हुए अपने फीचर फोन लॉन्च किए हैं जिनमें यूपीआई का सपोर्ट दिया गया है यानी आप फीचर फोन से भी यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे। itel Super Guru सीरीज के तहत तीन फीचर फोन पेश किए गए हैं जिनमें Super Guru 200, Super Guru 400 और Super Guru 600 शामिल हैं। इन फोन के साथ 4 घंटे के अंदर कस्टमर सर्विस मिलेगी।

    itel Super Guru Series के साथ क्यूआर कोड स्कैनर दिया गया है जिसकी मदद से आप यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे। इनमें से itel Super Guru 400 की कीमत 1,699 रुपये रखी गई है। इसके सात अल्ट्रा स्लिम मेटल बॉडी मिलती है। फोन में 2.4 इंच की डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें 1200mAh की बैटरी है जिसे लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा है।

    विज्ञापन

    itel Super Guru 200 की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है। इसमें भी 1200mAh की बैटरी है जिसे लेकर 21 दिनों के स्टैंडबाय का दावा है। यह फोन भी मेटल फिनिश के साथ आता है। इसमें 1.3MP का कैमरा दिया गया है और 1.8 इंच की डिस्प्ले है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें