7000 रुपये की रेंज में सबसे भरोसेमंद ब्रांड बना itel, दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे सैमसंग-शाओमी

बजट स्मार्टफोन बाजार में itel की बादशाहत बरकरार है। भारतीय बाजार में itel के ग्राहकों की संख्या सात करोड़ से भी अधिक हो गई है। इस उपलब्धि को कंपनी ने कुछ दिन पहले ही हासिल किया था और itel के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। 7,000 रुपये की कीमत वाले स्मार्टफोन बाजार में itel सबसे भरोसेमंद ब्रांड के रूप में उभरा है। वहीं इस मामले में सैमसंग और शाओमी क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे हैं। इसकी जानकारी साइबर मीडिया रिसर्च (CMR) ने दी है।
सीएमआर के सर्वे में कहा गया है कि साल 2020 में 62 फीसदी भारतीयों की काम के लिए निर्भरता स्मार्टफोन पर थी, वहीं रिमोट वर्क के लिए 50 फीसदी और 38 फीसदी लोगों ने पढ़ाई करने या कुछ सीखने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल किया है। यह सर्वे खासतौर पर 7,000 रुपये की रेंज वाले स्मार्टफोन को लेकर टियर-2 और टियर-3 में किया गया था।
आईटेल के नाम सबसे भरोसेमंद का खिताब
सीएमआर की इस सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक इस कैटेगरी में itel सबसे भरोसेमंद ब्रांड है। आईटेल को भरोसेमंद ब्रांड के तौर पर 42 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। वहीं दूसरे नंबर पर सैमसंग है जिसे 39 फीसदी लोगों ने भरोसेमंद ब्रांड माना है। सर्वे के मुताबिक आईटेल को यूजर्स प्रोडक्ट क्वॉलिटी (42%), किफायती (44%), ट्रेंडी टेक्नोलॉजी (42%), लोकलाइज एंड इनोवेटिंग मार्केटिंग एप्रोच (42%) और आफ्टर सेल सर्विस (43%) के तौर पर पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें: itel A47 बजट स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, डुअल कैमरे और फेस अनलॉक से लैस है फोन
CMR की इस सर्वे में कुल 2,123 स्मार्टफोन यूजर्स शामिल थे जो कि गुवाहाटी, जबलपुर, लुधियाना, मदुरै, नाशि और सिलीगुड़ी जैसे शहर से थे। इन यूजर्स में से 52 फीसदी ने आईटेल को वोट दिया है, वहीं सैमसंग के 48 फीसदी और शाओमी को 45 फीसदी ने वोट दिया है।
7,000 रुपये के फोन में क्या देखते हैं यूजर्स?
रिपोर्ट के मुताबिक इस प्राइस रेंज में 76 फीसदी यूजर्स कैमरे के बारे में, 74 फीसदी यूजर्स बैटरी के बारे में और 74 फीसदी यूजर्स फोन की स्पीड के बारे में जानकारी हासिल करते हैं और अपने फोन में इन तीन बातों को प्राथमिकता देते हैं। टियर-2 और टियर-3 शहरों के 41 फीसदी यूजर्स ऑनलाइन फोन खरीदते हैं, वहीं 51 फीसदी लोग स्थानीय दुकानों से फोन खरीदते हैं।
- Nokia 5.4, Nokia 3.4 स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत 11,999 रुपये
- Realme X7 Pro 5G की पहली सेल आज, इसमें है 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
- सोशल मीडिया तक ही रहता है भारत में चीन विरोध, स्मार्टफोन बाजार में 5% बढ़ी चाइनीज हिस्सेदारी
- सोशल मीडिया की निगरानी के लिए सरकार तैयार कर रही साइबर वॉलंटियर्स, आप भी कर सकते हैं ज्वाइन