itel A47 बजट स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, डुअल कैमरे और फेस अनलॉक से लैस है फोन

आईटेल इंडिया ने अपने नए बजट स्मार्टफोन itel A47 को भारत में लॉन्च कर दिया है। itel A47 को उनलोगों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है जो बजट में बड़ी डिस्प्ले और शानदार फीचर्स चाहते हैं। itel A47 में 5.5 इंच की एचडी प्लस फुल स्क्रीन डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में डुअल सिक्योरिटी फीचर (फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर) है।
itel A47 की कीमत और उपलब्धता
itel A47 की कीमत 5,499 रुपये है। फोन की बिक्री पांच फरवरी को अमेजन इंडिया से दोपहर 12 बजे से होगी। फोन के साथ EMI का भी विकल्प मिलेगा। फोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। यह फोन दो कलर वेरियंट कॉस्मिक पर्पल और आईस लेक ब्लू कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है।
itel A47 की स्पेसिफिकेशन
itel A47 में एंड्रॉयड पाई 9.0 (गो एडिशन) में 5.5 इंच की HD+ फुल स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है जिसपर 2.5D कर्व्ड ग्लास भी है। डिस्प्ले पैनल IPS है। फोन में 1.4GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर है, हालांकि कंपनी ने मॉडल के बारे में जानकारी नहीं दी है। फोन में 2GB रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
itel A47 का कैमरा और बैटरी
कैमरे की बात करें तो itel A47 में डु्अल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस 5 मेगापिक्सल का और दूसरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ स्मार्ट रिकॉग्निशन, पोट्रेट मोड, ब्यूटी मोड जैसे कई फीचर्स हैं। itel A47 कैमरे से आप 1440x720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे। फोन में Itel A47 में 3020mAh की बैटरी है। फोन में फेस अनलॉक के अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।