Nokia 5.4, Nokia 3.4 स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत 11,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 10 Feb 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
Nokia 5.4 and Nokia 3.4 launched in India With Qualcomm Snapdragon SoC Price Specifications
Nokia 5.4 - फोटो : amarujala

    HMD ग्लोबल ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन Nokia 5.4 और Nokia 3.4 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Nokia 5.4, Nokia 3.4 दोनों बजट स्मार्टफोन हैं। इनमें से Nokia 5.4 में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है, वहीं Nokia 3.4 को तीन रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है। दोनों फोन में पंचहोल डिस्प्ले दी गई है। कंपनी ने Nokia Power Earbuds Lite को भी 3,599 रुपये में उपलब्ध करा दिया है।

    Nokia 5.4, Nokia 3.4 की भारत में कीमत

    Nokia 5.4 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है, वहीं 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,499 रुपये है। फोन को डस्क और पोलर नाइट कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। फोन की बिक्री 17 फरवरी से फ्लिपकार्ट और नोकिया के ऑनलाइन स्टोर से होगी। वहीं Nokia 3.4 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। इस फोन को चारकोल, डस्क, फजॉर्ड कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 20 फरवरी से होगी।

    विज्ञापन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 मिलेगा, हालांकि इसे एंड्रॉयड 11 का भी अपडेट मिलेगा। फोन में 6.39 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Nokia 5.4 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो Nokia 5.4 में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का, दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा पंचहोल स्टाइल में है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, GPS/A-GPS, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। फोन में बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    Nokia 3.4 की स्पेसिफिकेशन

    Nokia 3.4
    Nokia 3.4 - फोटो : amarujala

    इसमें 6.39 इंच की HD+ डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 13 मेगापिक्सल का, दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें भी Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, GPS/A-GPS, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। फोन में बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। Nokia 3.4 में भी 4000mAh की बैटरी है जिसके साथ 5W की चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें