16GB रैम के साथ भारत में लॉन्च हुआ यह फोन, कीमत नौ हजार रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 09 Jun 2023 05:21 PM IST
सार

Itel S23 को 128 जीबी स्टोरेज और 16 जीबी रैम वाला दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन भी कहा जा सकता है। Itel S23 के साथ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगी। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में...

विज्ञापन
Itel S23 smartphone launched in India with upto 16GB RAM and 128GB Storage
Itel S23 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Itel ने अपने नए एंट्री लेवल फोन Itel S23 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Itel S23 को खासतौर पर उनके लिए पेश किया गया है जो कम कीमत में अधिक रैम और स्टोरेज चाहते हैं। Itel S23 को 128 जीबी स्टोरेज और 16 जीबी रैम वाला दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन भी कहा जा सकता है। Itel S23 के साथ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगी। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में...

    Itel S23 की कीमत 8,799 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन की बिक्री 14 जून से अमेजन इंडिया से एक्सक्लूसिव तौर पर होगी। Itel S23 को 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में भी पेश किया गया है लेकिन कीमत के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    Itel S23 का बैक पैनल रंग बदलने वाला है जो कि यूवी या सूर्य की रौशनी में बदलता है। फोन में 12nm Unisoc T606 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोन में 8 जीबी रैम और 8 जीबी वर्चुअल रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें