Itel ITW-60 TWS भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 1,699 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 31 Jul 2020 07:49 PM IST
Itel ITW-60 True Wireless Earphones launched in India With Touch Controls at Rs 1699
Itel ITW-60 TWS - फोटो : amarujala

    आईटेल ने भारत में अपना पहला ट्रू वायरलेस ईयरफोन Itel ITW-60 लॉन्च कर दिया है। दोनों ईयरबड्स में कॉलिंग के लिए सेंसर्स दिए गए हैं। इसके अलावा चार्जिंग के लिए आपको टाईप-सी पोर्ट मिलेगा और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.0 दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस ईयरफोन में परफेक्ट ऑडियो के लिए लो ऑडियो लैटेसी का सपोर्ट दिया गया है।

    Itel ITW-60 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Itel ITW-60 की कीमत 1,699 रुपये है और इसकी बिक्री ऑफलाइन स्टोर से हो रही है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 13mm का ऑडियो ड्राइवर दिया गया है। इसके अलावा इसमें कंपनी ने दावा किया है कि इसकी फिटिंग और कंफर्ट शानदार है। इसमें 360 डिग्री ऑडियो एक्सपेरियंस मिलेगा। दोनों बड्स में सेंसर्स दिए गए हैं जिनकी मदद से आप कॉल रिसीव कर सकते हैं।

    प्रत्येक ईयरबड्स में 35mAh की बैटरी है जो कि एक बार की चार्जिंग में 2.5 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक और तीन घंटे का टॉकटाइम मिलेगा। इसके साथ मिलने वाले चार्जिंग केस में 500mAh की बैटरी है जो बड्स को छह बार फुल चार्ज करने में सक्षम है।

    ये भी पढ़ें: ये हैं भारत में मिलने वाले बेस्ट नॉन-चाइनीज Neckband, जानें कीमत और फीचर

    आईटेल के इस बड्स का मुकाबला Tecno के ने Minipod M1 वायरलेस ईयरफोन से होगा जिसकी कीमत 799 रुपये है। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने 18 घंटे तक के बैकअप का दावा किया है।Minipod M1 के प्रत्येक ईयरबड्स में 50mAh की बैटरी है जो कि लगातार 6 घंटे का म्यूजिक प्ले-बैक दे सकती है।

    वहीं चार्जिंग केस में 110mAh की बैटरी है जिसे लेकर 18 घंटे तक के बैकअप का दावा किया गया है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें एनवायरमेंट न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है जो बाहरी आवाज को बंद करके क्लियर ऑडियो देने में सक्षम है।

    और पढ़ें...