itel इसी महीने भारत में लॉन्च करेगी दो स्मार्ट टीवी, डॉल्बी ऑडियो का मिलेगा सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 01 Mar 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
itel is gearing up to launch Android Smart TVs in India  in 32 inch and 43 inch segment
itel TV - फोटो : अमर उजाला

    itel भारत में जल्द ही अपने दो नए स्मार्ट टीवी लॉन्च करने जा रही है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक itel 32 इंच और 43 इंच के दो टीवी भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। ये दोनों टीवी एंड्रॉयड टीवी होंगे। लीक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि itel के इन दोनों टीवी की डिजाइन फ्रेमलेस होगी। इसके अलावा इसमें अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले और डॉल्बी ऑडियो मिलेगा।

    कहा जा रहा है कि 32 इंच और 43 इंच के टीवी की लॉन्चिंग के बाद कंपनी 55 इंच के एंड्रॉयड टीवी भी लॉन्च करेगी। itel के इन अपकमिंग टीवी की मुकाबला एमआई टीवी, रियलमी टीवी और TCL टीवी से होगा। सभी टीवी में गूगल प्ले-स्टोर का सपोर्ट मिलेगा यानी आप आसानी से किसी भी OTT एप को डाउनलोड कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    बता दें कि itel ने पिछले साल अक्तूबर में एक साथ 32 इंच से लेकर 55 इंच तक के कई टीवी पेश किए हैं। इसमें से itel I5514IE एक 4K ultra HD टीवी है जो कि फ्रेमलेस है। इस टीवी का कॉन्ट्रास्ट रेशियो 4000:1 है। 55 इंच वाले टीवी की कीमत 36,499 रुपये है। बिल्ड क्वॉलिटी की बात करें तो पैनल ए-प्लस ग्रेड का है। टीवी की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। पिक्चर मोड के रूप में स्टैंडर्ड, डायनेमिक, मूवी, यूजर और पावर सेविंग जैसे विकल्प मिलते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    टीवी में डॉल्बी ऑडियो के साथ 20W का स्पीकर दिया गया है। ऑडियो के लिए मूवी, म्यूजिक जैसे कई विकल्प मिलते हैं जिन्हें इस्तेमाल करने पर फर्क साफ महसूस किया जा सकता है। टीवी में 64 बिट का 1.0 गीगाहर्ट्ज वाला क्वॉड कोर A53 प्रोसेसर, 1.5GB रैम और 8GB की स्टोरेज मिलती है। यह एक एंड्रॉयड टीवी है लेकिन इसमें गूगल प्ले-स्टोर का सपोर्ट नहीं है यानी आप कोई एप प्ले-स्टोर से डाउनलोड नहीं कर सकते, हालांकि इसमें यूट्यूब, नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम जैसे कुछ एप्स प्री-इंस्टॉल्ड मिलते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें