एक्सक्लूसिव: 18 मार्च को भारत में लॉन्च होगा itel का एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी
itel के इन दोनों टीवी की डिजाइन फ्रेमलेस होगी। इसके अलावा इसमें अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले और डॉल्बी ऑडियो मिलेगा।

विस्तार
आईटेल (itel) इंडिया के पहले एंड्रॉयड टीवी की भारत में लॉन्चिंग तारीख का खुलासा हो गया है। अमर उजाला के विश्वसनीय सूत्रों ने बताया है कि itel का एंड्रॉयड टीवी 18 मार्च को भारत में लॉन्च होगा। itel के एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी को 32 इंच और 43 इंच में लॉन्च किया जाएगा। itel के इन दोनों टीवी की डिजाइन फ्रेमलेस होगी। इसके अलावा इसमें अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले और डॉल्बी ऑडियो मिलेगा।
32 इंच और 43 इंच के टीवी की लॉन्चिंग के बाद कंपनी 55 इंच के एंड्रॉयड टीवी भी लॉन्च करेगी। itel के इन अपकमिंग टीवी की मुकाबला एमआई टीवी, रियलमी टीवी और TCL टीवी से होगा। सभी टीवी में गूगल प्ले-स्टोर का सपोर्ट मिलेगा यानी आप आसानी से किसी भी OTT एप को डाउनलोड कर सकेंगे। अपने बजट में आईटेल के टीवी का मुकाबला TCL, Realme, Xiaomi और Thomson जैसी कंपनियों से होगा।
बता दें कि itel ने पिछले साल अक्तूबर में एक साथ 32 इंच से लेकर 55 इंच तक के कई टीवी पेश किए हैं। इसमें से itel I5514IE एक 4K ultra HD टीवी है जो कि फ्रेमलेस है। इस टीवी का कॉन्ट्रास्ट रेशियो 4000:1 है। 55 इंच वाले टीवी की कीमत 36,499 रुपये है। बिल्ड क्वॉलिटी की बात करें तो पैनल ए-प्लस ग्रेड का है। टीवी की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। पिक्चर मोड के रूप में स्टैंडर्ड, डायनेमिक, मूवी, यूजर और पावर सेविंग जैसे विकल्प मिलते हैं।
- अपकमिंग फोन: सैमसंग गैलेक्सी ए52 और गैलेक्सी ए72 की कीमत लॉन्चिंग से पहले लीक
- स्पॉटिफाई को भारत में मिला हिंदी, भोजपुरी समेत 12 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट
- जानकारी: व्हाट्सएप की नई पॉलिसी में क्या बदल रहा और क्या नहीं, शब्दशः पढ़ें
- व्हाट्सएप पॉलिसी: शर्तें स्वीकार नहीं करने पर क्या होगा, कितने दिनों बाद बंद हो जाएगा अकाउंट