17 घंटे के बैकअप के साथ Realme Buds Wireless 2 Neo हुआ लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 20 May 2021 02:21 PM IST
सार

Buds Wireless 2 Neo का फ्रीक्वेंसी रेंज 20Hz से 20,000KHz है। इसमें दिए गए ड्राइवर की साइज 11.2mm है।

विज्ञापन
Realme Buds Wireless 2 Neo launched With Up to 17 Hours of Total Playback
Realme Buds Wireless 2 Neo - फोटो : Realme shrilanka

    विस्तार

    रियलमी ने अपने वायरलेस नेकबैंड Realme Buds Wireless 2 Neo को श्रीलंका में लॉन्च कर दिया है। रियलमी के इस नेकबैंड की बैटरी को लेकर 17 घंटे का दावा किया गया है। Realme Buds Wireless 2 Neo की मलेशिया में लॉन्चिंग आज यानी 20 मई को होने वाली है। श्रीलंका में इसकी बिक्री आज से शुरू हो गई है। इसमें 88ms का सुपर लो लैटेसी मोड है। इसके अलावा इसे वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग मिली है।

    Realme Buds Wireless 2 Neo की कीमत

    Realme Buds Wireless 2 Neo की कीमत 8,279 श्रीलंकन रुपया यानी करीब 3,000 रुपये है। इसकी बिक्री Daraz.com से हो रही है। इसे तीन कलर में खरीदा जा सकता है जिनमें कांडी ब्लैक, कांडी ब्लू और कांडी ग्रीन शामिल हैं।

    विज्ञापन

    Realme Buds Wireless 2 Neo के फीचर

    Buds Wireless 2 Neo का फ्रीक्वेंसी रेंज 20Hz से 20,000KHz है। इसमें दिए गए ड्राइवर की साइज 11.2mm है। इसकी बैटरी को लेकर 17 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। रियलमी का दावा है कि महज 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 120 मिनट का प्लेबैक मिलेगा। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। दो घंटे में इसे फुल चार्ज किया जा सकता है। इसका कुल वजन 23.1 ग्राम है। इस नेकबैंड को Realme Link एप से भी ऑपरेट किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme Buds Wireless 2 Neo में एनवायरमेंट न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) मिलेगा। इसके अलावा वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX4 की रेटिंग भी मिली है। इसमें एक खास फीचर है कि जैसे ही दोनों बड्स को अलग-अलग किया जाएगा तो तुरंत ही फोन से कनेक्ट हो जाएंगे। इसमें मैग्नेटिक बड्स दिए गए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें